देश की खबरें | पंजाब : नौ आईएएस और दो पीसीएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब सरकार ने मंगलवार को बड़ा फेरबदल करते हुए नौ भारतीय प्रशासनिक सेवा(आईएएस) और दो पीसीएस अधिकारियों के विभागों में बदलाव दिया जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।।

चंडीगढ़, 21 सितंबर पंजाब सरकार ने मंगलवार को बड़ा फेरबदल करते हुए नौ भारतीय प्रशासनिक सेवा(आईएएस) और दो पीसीएस अधिकारियों के विभागों में बदलाव दिया जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।।

यह फैसला चरणजीत सिंह चन्नी के पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के एक दिन बाद लिया गया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री कार्यालय में तीन अधिकारियों को तैनात किया गया है।

सरकारी आदेश के मुताबिक वर्ष 2003 बैच के आईएएस अधिकारी कमल किशोर यादव को पंजाब के मुख्यमंत्री के विशेष प्रधान सचिव का प्रभार दिया गया है। इसके अलावा उन्हें सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव की जिम्मेदारी भी सौंपी गयी है।

वर्ष 2013 बैच के आईएएस अधिकारी शौकत अहमद पारे को मुख्यमंत्री का अतिरिक्त प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं 2016 बैच के पंजाब लोक सेवा आयोग (पीसीएस) अधिकारी मनकंवल सिंह चहल को मुख्यमंत्री के उप प्रधान सचिव की जिम्मेदारी दी गयी है।

दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हुसैन लाल और राहुल तिवारी को क्रमश: चन्नी का प्रधान सचिव और विशेष प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है।

वर्ष 1994 बैच के आईएएस अधिकारी तेजवीर सिंह, जो इससे पहले मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव थे, को निवेश प्रोत्साहन, उद्योग और वाणिज्य एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में प्रधान सचिव के रूप में तैनात किया गया है।

गुरकीरत कृपाल सिंह को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले एवं रक्षा सेवा कल्याण विभाग में सचिव के पद पर तैनात किया गया है।

आईएएस अधिकारी दिलीप कुमार को विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण विभाग के प्रधान सचिव की जिम्मेदारी दी गयी है। आईएएस अधिकारी मोहम्मद तैयब को पंजाब वक्फ बोर्ड का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

आईएएस अधिकारी सुमीत जारंगल को सूचना और जनसंपर्क विभाग के निदेशक का प्रभार दिया गया ह।आईएएस अधिकारी ईशा को मोहाली का उपायुक्त नियुक्त किया गया है।

रोजगार सृजन एवं प्रशिक्षण विभाग के महानिदेशक आईएएस अधिकारी एचएस सूडान को पंजाब कौशल विकास मिशन के मिशन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर