एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पंजाब पुलिस: तिहरे हत्याकांड का आरोपी और एक अन्य अपराधी लखनऊ से गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब और उत्तर प्रदेश पुलिस के नेतृत्व में एक संयुक्त अभियान के तहत हत्या के अलग-अलग मामलों में शामिल दो आरोपियों को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया। एक शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि गिरफ्तार आरोपियों में तिहरे हत्याकांड का आरोपी भी शामिल है।

देश की खबरें | पंजाब पुलिस: तिहरे हत्याकांड का आरोपी और एक अन्य अपराधी लखनऊ से गिरफ्तार

चंडीगढ़, 29 अक्टूबर पंजाब और उत्तर प्रदेश पुलिस के नेतृत्व में एक संयुक्त अभियान के तहत हत्या के अलग-अलग मामलों में शामिल दो आरोपियों को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया। एक शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि गिरफ्तार आरोपियों में तिहरे हत्याकांड का आरोपी भी शामिल है।

पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने यहां बताया कि दोनों आरोपी (तरनतारन के गांव सुर सिंह के निवासी बिक्रमजीत उर्फ ​​​​विक्की और तरनतारन के गांव संधरा निवासी पंजाब सिंह लखनऊ में अपने विदेशी आकाओं द्वारा उपलब्ध कराए गए किराए के आवास में एक साथ रह रहे थे।

विक्की कथित तौर पर गोपी चोहला की हत्या में शामिल था। गोपी की एक मार्च को तरन तारन में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पंजाब सिंह सितंबर में फिरोजपुर में दिलदीप सिंह और उसके दो रिश्तेदारों की दिनदहाड़े हत्या करने का मुख्य आरोपी है।

दिलदीप सिंह, अनमोलप्रीत सिंह, जसप्रीत कौर, आकाशदीप और हरप्रीत उर्फ ​​जोंटी एक कार में तीन सितंबर को यात्रा कर रहे थे, तभी फिरोजपुर शहर के कंबोज नगर में गुरुद्वारा श्री अकालगढ़ साहिब के पास छह अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं।

हमले में दिलदीप सिंह उर्फ ​​लल्ली और आकाशदीप सिंह और उनकी बहन जसप्रीत कौर की मौत हो गई और दो अन्य अनमोलप्रीत सिंह और हरप्रीत सिंह घायल हो गए।

दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास है। विक्की पर हत्या और डकैती सहित 12 आपराधिक मामले हैं, जबकि आरोपी पंजाब सिंह पर हत्या सहित चार आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पंजाब पुलिस की गैंगस्टर रोधी टास्क फोर्स के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रोमोद बान ने कहा कि गिरफ्तारी से पहले दोनों के उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले में भ्रमण करने, उनके संभावित ठिकानों और उनके वाहन के विवरण के बारे में एक गुप्त सूचना मिली थी।

उन्होंने बताया कि सूचना पर कार्रवाई करते हुए दोनों को लखनऊ के इंदिरा नगर से गिरफ्तार कर लिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 29, 2024 11:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).