देश की खबरें | पंजाब पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब पुलिस ने असामाजिक तत्वों को रोकने और लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करने के उद्देश्य से मंगलवार को राज्यव्यापी तलाशी अभियान चलाया।

चंडीगढ़, 21 फरवरी पंजाब पुलिस ने असामाजिक तत्वों को रोकने और लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करने के उद्देश्य से मंगलवार को राज्यव्यापी तलाशी अभियान चलाया।

एक अधिकारिक बयान के मुताबिक, पुलिस महानिदेशक गौरव यादव के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया।

सभी जिलों में सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक एक साथ अभियान चलाया गया। पुलिस मुख्यालय से अतिरिक्त महानिदेशक और महानिरीक्षक स्तर के अधिकारियों को प्रत्येक जिले में अभियान की निगरानी के लिए तैनात किया गया था।

बयान के मुताबिक, आयुक्तों और जिला पुलिस प्रमुखों को ऐसे कुख्यात या बदनाम ‘मोहल्लों’ या गांवों की पहचान करके अभियान की योजना बनाने के लिए कहा गया था, जहां नशीले पदार्थों का प्रचलन है या जो अपराधियों के लिए आश्रय या सुरक्षित ठिकाना बन गए हैं।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने कहा कि पुलिस की विभिन्न टीम ने 324 से अधिक संवेदनशील (हॉटस्पॉट) क्षेत्रों की घेराबंदी की और 5,781 लोगों की तलाशी ली। इनमें से 205 को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने 187 प्राथमिकी भी दर्ज कीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू