एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह से संबंधित संदिग्ध अकाउंट के बारे में ‘टिंडर’ से जानकारी मांगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब पुलिस ने डेटिंग ऐप ‘टिंडर’ से एक अकाउंट के बारे में जानकारी मांगी है, जिसके कट्टरपंथी उपदेशक और खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह से जुड़े होने का संदेह है।

देश की खबरें | पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह से संबंधित संदिग्ध अकाउंट के बारे में ‘टिंडर’ से जानकारी मांगी

चंडीगढ़, सात जून पंजाब पुलिस ने डेटिंग ऐप ‘टिंडर’ से एक अकाउंट के बारे में जानकारी मांगी है, जिसके कट्टरपंथी उपदेशक और खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह से जुड़े होने का संदेह है।

अमृतपाल सिंह पर एक सिख कार्यकर्ता की हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

‘टिंडर’ को भेजे गए एक संदेश में फरीदकोट पुलिस ने कहा कि वह सिख कार्यकर्ता गुरप्रीत सिंह हरि नौ की हत्या के मामले की जांच कर रही है। हरि नौ की पिछले साल नौ अक्टूबर को गांव के गुरुद्वारे से मोटरसाइकिल पर घर लौटते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

हरि नौ कभी अमृतपाल सिंह के नेतृत्व वाले कट्टरपंथी संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ का सदस्य था।

पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने पिछले साल अक्टूबर में दावा किया था कि हरि नौ की हत्या कथित तौर पर अमृतपाल सिंह के इशारे पर की गई थी, जो वर्तमान में सख्त राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत जेल में बंद है।

पुलिस ने यह भी दावा किया कि गैंगस्टर से आतंकवादी बना अर्शदीप सिंह उर्फ ​​अर्श दल्ला इस हत्या का मुख्य सरगना था। पुलिस ने कहा कि गिरोह के दो शूटर को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज मामले में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने 26 मई को पत्र में लिखा है, ‘‘आपको सूचित किया जाता है कि पंजाब पुलिस, भारत वर्तमान में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 103 (1), 126 (2), और 3 (5) के साथ-साथ शस्त्र अधिनियम 1959 के संबंधित प्रावधानों के तहत दिनांक 10 अक्टूबर, 2024 को दर्ज प्राथमिकी संख्या 159 के तहत एक हत्या के मामले की जांच कर रही है। सदर कोटकपूरा थाना, जिला फरीदकोट, पंजाब, भारत।’’ पत्र शनिवार को ‘पीटीआई-’ ने देखा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2025 02:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).