देश की खबरें | पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर के सहयोगियों और समर्थकों के ठिकानों पर की छापेमारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में गैंगस्टर और आतंकवादियों में साठगांठ के विरुद्ध कार्रवाई के तहत पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को उनके सहयोगियों और सक्रिय समर्थकों के 822 संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव के निर्देश पर एक साथ छापेमारी की गई।

चंडीगढ़, आठ सितंबर पंजाब में गैंगस्टर और आतंकवादियों में साठगांठ के विरुद्ध कार्रवाई के तहत पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को उनके सहयोगियों और सक्रिय समर्थकों के 822 संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव के निर्देश पर एक साथ छापेमारी की गई।

विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने बताया कि सभी 28 पुलिस जिलों में गैंगस्टर के सहयोगियों, रिश्तेदारों और मित्रों के आवासों एवं अन्य परिसर की तलाशी ली गयी।

उन्होंने बताया कि सभी आयुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को तलाशी लेने के लिए निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के नेतृत्व में मजबूत पुलिस बल (दल) तैनात करने का निर्देश दिया गया था जिसका लक्ष्य देश-विदेश में आतंकवादियों, गैंगस्टर और मादक पदार्थ के तस्करों के बीच साठगांठ को ध्वस्त करना है।

एक सरकारी बयान के अनुसार उन्होंने कहा कि पुलिस दलों को संदिग्धों को पकड़ने के लिए कहा गया है।

शुक्ला ने बताया कि गैंगस्टर के सहयोगियों, रिश्तेदारों और मित्रों से जुड़े 822 स्थलों पर 350 से अधिक पुलिस दल ने छापा मारा और इन दलों में करीब 2000 पुलिसकर्मी शामिल थे।

उन्होंने कहा , ‘‘हाल में कई गैंगस्टर के गिरोह का पर्दाफाश करके गिरफ्तार किये गये लोगों से मिली जानकारी के आधार पर आज की तलाशी की योजना बनायी गयी थी।’’

उन्होंने कहा कि कई लोगों को हिरासत में भी लिया गया है तथा इस तलाशी अभियान के दौरान बरामद की गयी सामग्री और प्राप्त आंकड़ों का परीक्षण किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Operation Heavenly Hind: NIA का बड़ा खुलासा, ‘ऑपरेशन हेवेनली हिंद’ के जरिए भारत में अराजकता फैलाने की थी साजिश, दिल्ली समेत कई इलाकों में धमाकों की थी तैयारी

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 201 रनों का टारगेट, प्रभसिमरन सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर सम्मान के साथ सीजन खत्म करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू