एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पंजाब पुलिस ने राज्य में असमाजिक तत्वों के खिलाफ ‘चौकसी अभियान’ शुरू किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब पुलिस ने राज्य में असामाजिक तत्वों के खिलाफ मंगलवार को दो दिवसीय विशेष अभियान शुरू किया।

देश की खबरें | पंजाब पुलिस ने राज्य में असमाजिक तत्वों के खिलाफ ‘चौकसी अभियान’ शुरू किया

चंडीगढ़, नौ अप्रैल पंजाब पुलिस ने राज्य में असामाजिक तत्वों के खिलाफ मंगलवार को दो दिवसीय विशेष अभियान शुरू किया।

पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने कहा कि यह अभियान बहुस्तरीय है और पूरे राज्य के हर इलाके में जांच की जा रही है।

यादव ने लुधियाना में पत्रकारों से कहा कि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रैंक के अधिकारी, महानिरीक्षक और अन्य अधिकारी अभियान की निगरानी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बस स्टैंड, बाजारों, रेलवे स्टेशनों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर ' चौकसी अभियान' चलाया जा रहा है।

डीजीपी ने कहा, “तड़के सराय और होटलों की जांच की जाएगी। विभिन्न चरणों का यह अभियान दो दिन - आज और कल चलाया जाएगा।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2023 04:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).