एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | सीमावर्ती जिलों में मादक पदार्थों, गैंगस्टर गतिविधियों पर अंकुश के लिए पंजाब पुलिस ने अभियान चलाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, शराब तस्करी और गैंगस्टर तथा असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर अंकुश के लिए राज्य के प्रवेश बिंदुओं पर वाहनों की जांच का विशेष अभियान चलाया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | सीमावर्ती जिलों में मादक पदार्थों, गैंगस्टर गतिविधियों पर अंकुश के लिए पंजाब पुलिस ने अभियान चलाया

चंडीगढ़, 19 अगस्त पंजाब पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, शराब तस्करी और गैंगस्टर तथा असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर अंकुश के लिए राज्य के प्रवेश बिंदुओं पर वाहनों की जांच का विशेष अभियान चलाया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अभियान के दौरान पुलिस ने 45 लाख रुपये नकद, 30 किलोग्राम चूरा पोस्त, 374 ग्राम हेरोइन, 500 ग्राम चरस और 263 लीटर अवैध शराब बरामद हुई है।

पड़ोसी राज्यों हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर तथा चंडीगढ़ संघ शासित प्रदेशों की पुलिस ने साथ मिलकर संयुक्त रूप से यह अभियान सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक चलाया।

विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने बताया कि पड़ोसी राज्यों और संघ शासित प्रदेशों के साथ सीमा साझा करने वाले 10 सीमावर्ती जिलों में प्रवेश और निकास बिन्दुओं पर 1,500 कर्मियों को तैनात किया गया था।

पंजाब के 10 सीमावर्ती जिले हैं... पठानकोट, श्री मुक्तसर साहिब, फाजिल्का, रोपड़, एसएएस नगर, पटियाला, संगरूर, मानसा, होशियारपुर और भटिंडा।

शुक्ला ने बताया कि आम लोगों को कम से कम परेशानी हो इसका ध्यान रखते हुए संदिग्ध वाहनों और लोगों की तलाशी ली गई।

उन्होंने बताया कि राज्य में प्रवेश करने वाले 5,726 वाहनों की जांच की गई जिनमें से 329 का चालान काटा गया और 25 वाहन जब्त किए गए।

पुलिस ने 40 प्राथमिकी दर्ज की और 49 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दो भगोड़ा अपराधियों को भी गिरफ्तार किया और 715 संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए पकड़ा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 20, 2023 06:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).