एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पंजाब: कपूरथला में दो झपटमारों को पुलिस ने पकड़ लिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कपूरथला में मुठभेड़ के बाद पुलिस ने झपटमारी की कई घटनाओं में शामिल दो लोगों पकड़ लिया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | पंजाब: कपूरथला में दो झपटमारों को पुलिस ने पकड़ लिया

कपूरथला (पंजाब), 27 मई कपूरथला में मुठभेड़ के बाद पुलिस ने झपटमारी की कई घटनाओं में शामिल दो लोगों पकड़ लिया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

लाटियांवाल गांव के निवासी लाभ सिंह और जोगा सिंह बंदूक दिखा कर झपटमारी करने की कई वारदात में शामिल थे।

पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी यहां ढिलवां के मंड इलाके में घूम रहे हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) गौरव तूरा ने बताया कि पुलिस टीम ने एक मोटरसाइकिल को रोकने के लिए इशारा किया लेकिन आरोपियों ने पुलिस पर गोलियां चला दीं। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लग जाने से आरोपी घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस के अनुसार, उनके कब्जे से दो देशी पिस्तौल और तीन कारतूस बरामद किए गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2025 12:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).