देश की खबरें | पंजाब पुलिस ने अवैध दवा बनाने के गिरोह का भंडाफोड़ किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब पुलिस ने दिल्ली और हरियाणा स्थित दवा कारखानों से अवैध ‘ओपिओइड’ की आपूर्ति करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
चंडीगढ़, नौ नवंबर पंजाब पुलिस ने दिल्ली और हरियाणा स्थित दवा कारखानों से अवैध ‘ओपिओइड’ की आपूर्ति करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
‘ओपिओइड’, दवाओं का एक वर्ग है, जो अफीम पोस्त के पौधे में पाए जाने वाले प्राकृतिक पदार्थों से प्राप्त होता है।
पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने कहा कि स्थानीय मादक पदार्थ तस्कर गौरव सिंह की गिरफ्तारी के मामले में फतेहगढ़ साहिब पुलिस द्वारा की गई तीन महीने की गहन जांच के बाद नकली नशीली दवाओं की आपूर्ति करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया जा सका है।
एक आधिकारिक बयान में, यादव ने कहा कि एक तस्कर की गिरफ्तारी के बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस अवैध दवाओं के निर्माता दिल्ली के सुमित अग्रवाल का पता लगाने और उसे गिरफ्तार करने में कामयाब रही।
अग्रवाल पैक्सन्स फार्मास्यूटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड का मालिक है, जिसकी दिल्ली के रोहिणी और हरियाणा के बहादुरगढ़ में इकाइयां हैं।
पुलिस ने स्थानीय औषधि निरीक्षक की मौजूदगी में बहादुरगढ़ में फार्मा फैक्ट्री पर भी छापा मारा और लगभग छह लाख रुपये मूल्य के बिना लेबल वाले इंजेक्शन के साथ कई अवैध दस्तावेज जब्त किए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 10, 2023 01:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

