देश की खबरें | पंजाब पुलिस ने एक और आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले सोमवार को पांच लोगों को गिरफ्तार कर एक और आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया, जो राज्य में लक्षित हत्याएं की कथित तौर पर साजिश रच रहे थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

चंडीगढ़, 14 अगस्त पंजाब पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले सोमवार को पांच लोगों को गिरफ्तार कर एक और आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया, जो राज्य में लक्षित हत्याएं की कथित तौर पर साजिश रच रहे थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने कहा कि आरोपी पाकिस्तान स्थित हरविंदर रिंडा और अमेरिका स्थित गोल्डी बराड़ के इशारे पर काम कर रहे थे।

डीजीपी ने कहा कि उनके पास से विदेश में निर्मित कथित तौर पर पिस्तौल भी जब्त किए गए हैं।

यादव ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘एक बड़ी सफलता के तहत पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान में एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है और पंजाब में शांति और सद्भाव को बिगाड़ने के मंसूबों को विफल कर दिया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘खुफिया-आधारित अभियान के तहत पाकिस्तान स्थित हरविंदर रिंदा और अमेरिका स्थित गोल्डी बराड़ के पांच गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है और हथियार बरामद किए गए हैं। वे पंजाब में लक्षित हत्याएं करने की साजिश रच रहे थे।’’

यादव ने कहा, ‘‘प्रारंभिक जांच से पता चला है कि हथियारों की खेप के अलावा आरोपियों को अमेरिका से वित्तीय सहायता भी मिल रही थी। विदेश निर्मित दो पिस्तौल जब्त किए गए हैं। पूरे आतंकी नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है।’’

डीजीपी के मुताबिक, दोनों के खिलाफ अमृतसर में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने 13 अगस्त को तरनतारन से तीन लोगों की गिरफ्तारी के साथ एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था और उनके पास से तीन हथियार भी बरामद किए गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

\