देश की खबरें | पंजाब पुलिस, बीएसएफ ने सीमावर्ती जिलों में चलाया जांच एवं तलाशी अभियान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब पुलिस ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के साथ राज्य के सीमावर्ती जिलों में रात भर विशेष जांच एवं तलाशी अभियान चलाया। शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

चंडीगढ़, पांच अगस्त पंजाब पुलिस ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के साथ राज्य के सीमावर्ती जिलों में रात भर विशेष जांच एवं तलाशी अभियान चलाया। शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

पाकिस्तान और बांग्लादेश से लगी देश की सीमा की सुरक्षा का जिम्मा बीएसएफ के पास है।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) नरेश अरोड़ा के साथ पुलिस महानिरीक्षक (सीमा रेंज) मोहनीश चावला और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (अमृतसर ग्रामीण) स्वप्न शर्मा ने अमृतसर ग्रामीण में विशेष अभियान का नेतृत्व किया।

अरोड़ा ने कहा, ‘‘ करीब 100 चौकियां स्थापित की गईं और इन जिलों में आईजी और डीआईजी रैंक के अधिकारियों के नेतृत्व में लगभग 2,500 पुलिस कर्मियों ने तलाशी अभियान में हिस्सा लिया।’’

बयान के अनुसार, यह सीमावर्ती जिलों में रात में जारी अभियान का ही हिस्सा है।

बयानानुसार, ‘‘ इस अभियान का मुख्य लक्ष्य सीमावर्ती क्षेत्रों में मादक पदार्थ, हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक और हथगोले ले जाने वाले ड्रोन पर नजर रखना है।’’

बयान के अनुसार, यह अभियान पंजाब के सात सीमावर्ती जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, बटाला, अमृतसर-ग्रामीण, तरनतारन, फिरोजपुर और फाजिल्का में चलाया गया।

पाकिस्तान के साथ पंजाब 553 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Live Score Update: वानखेड़े में मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Lahore Qalandars vs Karachi Kings, PSL 2026 Match Live Score Update: लाहौर में लाहौर कलंदर्स बनाम कराची किंग्स के बीच खेला जा रहा है छठा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े में मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट