देश की खबरें | पंजाब पुलिस ने कौशल चौधरी गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब पुलिस ने सोमवार को कौशल चौधरी गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है।

चंडीगढ़, 27 जनवरी पंजाब पुलिस ने सोमवार को कौशल चौधरी गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस का दावा है कि यह लोग हत्या की साजिश रच रहे थे।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से छह पिस्तौल और 40 कारतूस भी जब्त किए हैं। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए आरोपी 2022 में कबड्डी खिलाड़ी संदीप सिंह नांगल अंबियां की हत्या में सीधे तौर पर शामिल थे।

डीजीपी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने कौशल चौधरी गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार करके पंजाब में एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। पकड़े गए लोगों में पुनीत लखनपाल शर्मा और नरिंदर कुमार लल्ली भी शामिल हैं।’’

उन्होंने आगे कहा ‘‘गिरफ्तार किए गए आरोपी पिछले तीन वर्षों से फरार थे, वे कबड्डी खिलाड़ी संदीप सिंह नांगल अंबियां (2022) और सुखमीत सिंह डिप्टी (2021) की हत्याओं में सीधे तौर पर शामिल थे।

उन्होंने कहा, ‘‘वे राजस्थान के हाईवे किंग होटल पर अंधाधुंध गोलीबारी और सितंबर 2024 में पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में भी शामिल थे।’’

पुलिस ने बताया कि इस संबंध में अमृतसर में मामला दर्ज कर लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से दी शिकस्त, विल जैक्स ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

\