एजेंसी न्यूज

Punjab: पंजाब पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के चार शूटरों को किया गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के चार शूटरों को गिरफ्तार कर उनके पास से छह पिस्तौल और कारतूस बरामद किए.

Punjab: पंजाब पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के चार शूटरों को किया गिरफ्तार
Lawrence Bishnoi (Photo Credit: IANS)

चंडीगढ़, 22 मई: पंजाब पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के चार शूटरों को गिरफ्तार कर उनके पास से छह पिस्तौल और कारतूस बरामद किए. पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने सोमवार को बताया कि आरोपियों के खिलाफ पंजाब और हरियाणा में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. यह भी पढ़ें: Tamil Nadu: जहरीली शराब हादसे के बाद अवैध शराब के खिलाफ की छापेमारी

उन्होंने बताया कि यह गिरफ्तारी पंजाब पुलिस के 'एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स' (एजीटीएफ) ने की है.

यादव ने ट्वीट किया, "एजीटीएफ ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के चार शूटरों को गिरफ्तार किया. आरोपियों के पास से छह पिस्टल और 26 कारतूस बरामद किए गए हैं."

अधिकारी ने बताया कि इन शूटरों को उनके प्रतिद्वंदी गिरोह के सदस्यों को नुकसान पहुंचाने का काम सौंपा गया था. जांच के दौरान और भी खुलासे होने की उम्मीद है." उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2023 03:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).