देश की खबरें | पंजाब के विधायक कोरोना वायरस से संक्रमित, वित्त मंत्री ने पृथक-वास में जाने की घोषणा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के विधायक मनप्रीत सिंह अयाली ने सोमवार को कहा कि वह कोविड-19 से संक्रमित पाये गये हैं जबकि वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने घोषणा की कि इस वायरस से संक्रमित पाये गये बठिंडा के जिला पुलिस प्रमुख के संपर्क में आने के बाद अब स्वयं पृथक-वास में जा रहे हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 17 अगस्त पंजाब के विधायक मनप्रीत सिंह अयाली ने सोमवार को कहा कि वह कोविड-19 से संक्रमित पाये गये हैं जबकि वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने घोषणा की कि इस वायरस से संक्रमित पाये गये बठिंडा के जिला पुलिस प्रमुख के संपर्क में आने के बाद अब स्वयं पृथक-वास में जा रहे हैं।

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के विधायक अयाली ने फेसबुक पर कहा कि इस बीमारी के हल्के लक्षण नजर आने के बाद उन्होंने अपना परीक्षण कराया और वह संक्रमित पाये गये।

यह भी पढ़े | Fire Breaks Out at Nandolia Organic Chemicals in Palghar: पालघर स्थित नंदोलिया ऑर्गेनिक केमिकल्स में लगी भीषण आग, 1 व्यक्ति की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल.

इस बीच वित्त मंत्री ने अपने फेसबुक पेज पर कहा , ‘‘ बठिंडा के हमारे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं और मैं 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में उनसे मिला। चिकित्सकों की सलाह तथा अपने परिवार एवं कर्मियों की सुरक्षा की खातिर मैं स्वयं ही पृथक वास में जा रहा हूं और इस दौरान मेरी कोई सार्वजनिक बैठक या भेंट मुलाकात नहीं होगी।’’

रविवार को पंजाब के राजस्व मंत्री गुरप्रीत सिंग कांगर कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये थे।

यह भी पढ़े | Nithyananda: भगोड़ा नित्यानंद गणेश चतुर्थि पर रिजर्व बैंक की करने जा रहा है स्थापना.

पंजाब में पिछले कुछ दिनों से कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और इस महामारी से होने वाली मौतों में इजाफा हो रहा है।

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सोमवार कहा कि वह राज्य में कोविड-19 का प्रसार रोकने के लिए कठोर कदम उठाने के खिलाफ नहीं हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में 31,000 से अधिक मामलों और 800 से अधिक मौतों के साथ महामारी की स्थिति गंभीर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\