देश की खबरें | पंजाब के मंत्रियों ने सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा कर लोगों का मनोबल बढ़ाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत और पाकिस्तान में सैन्य संघर्ष के बीच पंजाब के कई मंत्रियों ने शनिवार को नागरिक प्रशासन की तैयारियों का आकलन करने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा किया और निवासियों के साथ बातचीत कर उनका मनोबल बढ़ाया।

चंडीगढ़, 10 मई भारत और पाकिस्तान में सैन्य संघर्ष के बीच पंजाब के कई मंत्रियों ने शनिवार को नागरिक प्रशासन की तैयारियों का आकलन करने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा किया और निवासियों के साथ बातचीत कर उनका मनोबल बढ़ाया।

पंजाब के कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंद और बलजीत कौर ने फाजिल्का का दौरा किया।

अपने दौरे के दौरान उन्होंने जिला प्रशासन के साथ बैठक की तथा स्थानीय अस्पताल की व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

उन्होंने नागरिकों से मिलने और सरकार के निरंतर सहयोग का आश्वासन देने के लिए शहर के बाजारों का भी दौरा किया।

सोंद ने इस बात पर जोर दिया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार इस कठिन समय में सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों के साथ मजबूती से खड़ी है।

पंजाब की पाकिस्तान के साथ 532 किलोमीटर लंबी सीमा है।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, सोंद ने कहा कि सशस्त्र बलों को भी सभी आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है।

नागरिक प्रशासन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए मंत्री ने आश्वासन दिया कि फाजिल्का के निवासियों को घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि उनकी सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रबंध किए गए हैं।

मंत्रियों ने सिविल अस्पताल का भी निरीक्षण किया और पुष्टि की कि आवश्यकतानुसार पर्याप्त बिस्तर और आवश्यक दवाएं उपलब्ध हैं।

बलजीत कौर ने लोगों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई और नागरिकों से भय या चिंता का शिकार न होने का आग्रह किया।

उन्होंने दौरे के दौरान ब्लड बैंक, नागरिक सेवाओं और स्वास्थ्य सुविधाओं के कामकाज की समीक्षा की।

दोनों मंत्रियों ने स्थानीय बाजारों का दौरा किया और दुकानदारों तथा स्थानीय निवासियों से बातचीत की तथा उन्हें शांत और आश्वस्त रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सरकार किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और जनता के साथ एकजुट है। उन्होंने बताया कि निवासियों ने प्रशासन के प्रयासों पर संतोष व्यक्त किया।

इस बीच, कैबिनेट मंत्रियों ने स्थिति का आकलन करने और आवश्यक निर्देश देने के लिए अस्पताल के अधिकारियों और डॉक्टरों तथा नागरिक और पुलिस अधिकारियों के साथ चर्चा की।

उन्होंने आपात स्थितियों में प्रभावी ढंग से प्रतिक्रिया देने के लिए आवश्यक दवाओं का भंडारण और पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करने सहित अग्रिम तैयारियों की आवश्यकता पर बल दिया।

राष्ट्र और उसके सुरक्षा बलों के प्रति पंजाब के अटूट समर्थन की पुष्टि करते हुए मंत्रियों ने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार और जिला प्रशासन चुनौतीपूर्ण स्थिति के बीच निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\