देश की खबरें | पंजाब के मंत्री मीत हेयर उप्र की रेडियोलॉजिस्ट से अगले महीने शादी करेंगे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर अगले महीने डॉ गुरवीन कौर से शादी करेंगे। कौर पेशे से रेडियोलॉजिस्ट हैं। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
चंडीगढ़, 26 अक्टूबर पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर अगले महीने डॉ गुरवीन कौर से शादी करेंगे। कौर पेशे से रेडियोलॉजिस्ट हैं। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
भगवंत मान सरकार में कैबिनेट मंत्री और बरनाला से दो बार के विधायक हेयर के पास जल संसाधन, मिट्टी और जल संरक्षण, खान और भूविज्ञान और विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण विभाग भी हैं।
सूत्रों ने बताया कि शादी समारोह सात नवंबर को चंडीगढ़ में होगा।
गुरवीन कौर का परिवार उत्तर प्रदेश के मेरठ में रहता है। कौर के पिता भूपेंदर सिंह बाजवा हांगझोउ में हुए एशियाई खेलों में भारतीय दल के प्रभारी थे। बाजवा भारतीय वुशू संघ के अध्यक्ष भी हैं।
हेयर शादी करने वाले पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के तीसरे मंत्री होंगे।
पिछले साल मुख्यमंत्री मान ने गुरप्रीत कौर से विवाह किया था। इस साल कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की अधिकारी ज्योति यादव से शादी की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 26, 2023 09:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

