देश की खबरें | पंजाब के मंत्री हरजोत बैंस को बाढ़ प्रभावित आनंदपुर साहिब के दौरे के दौरान सांप ने डस लिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने शनिवार को कहा कि रूपनगर जिले के आनंदपुर साहिब में बाढ़ प्रभावित इलाके में बचाव अभियान के दौरान उन्हें एक जहरीले सांप ने डस लिया।

चंडीगढ़, 19 अगस्त पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने शनिवार को कहा कि रूपनगर जिले के आनंदपुर साहिब में बाढ़ प्रभावित इलाके में बचाव अभियान के दौरान उन्हें एक जहरीले सांप ने डस लिया।

बैंस ने कहा कि उन्हें 15 अगस्त की रात को सांप ने डस लिया था और अब उनकी हालत बेहतर है। भारी बारिश के कारण पोंग और भाखड़ा बांधों से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के बाद पंजाब के रूपनगर, गुरदासपुर, होशियारपुर, कपूरथला और फिरोजपुर जिलों के कई इलाकों में बाढ़ आ गई।

दोनों बांधों से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के बाद, ब्यास और सतलुज नदियों में जल स्तर बढ़ गया था, जिससे नदी तट के पास के निचले इलाके जलमग्न हो गए थे।

रूपनगर में, आनंदपुर साहिब और नंगल में हरसा बेला, भलान, भनाम और बेला सहित कई गांव जलमग्न हो गए। बैंस अपने निर्वाचन क्षेत्र आनंदपुर साहिब में बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे पर थे।

बैंस ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट में कहा, ‘‘भगवान की कृपा से, मेरे निर्वाचन क्षेत्र, श्री आनंदपुर साहिब में बाढ़ की स्थिति अब बेहतर है।’’

बैंस ने कहा, ‘‘बचाव अभियान के दौरान, 15 अगस्त की मध्यरात्रि को मुझे एक जहरीले सांप ने डस लिया, लेकिन इससे अपने लोगों की मदद करने के मेरे दृढ़ संकल्प में कोई कमी नहीं आई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भगवान की कृपा और लोगों के प्यार और आशीर्वाद से, मैं अब ठीक हूं। जहर का असर कम हो रहा है और मेरा रक्त परीक्षण भी सामान्य आया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\