देश की खबरें | पंजाब विधानसभा: अलग-अलग मुद्दों के लेकर शिअद और आप विधायकों का सदन से बहिर्गमन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब विधानसभा में आम आदमी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल के विधायक ईंधन के दामों पर ऊंचे करों और अनुसूचित जाति के कर्मचारियों की पदोन्नति में आरक्षण को बढ़ाने से संबंधित 85वें संविधान संशोधन को ''लागू नहीं'' करने के मुद्द पर बृहस्पतिवार को सदन से बहिर्गमन किया।

चंडीगढ़, चार मार्च पंजाब विधानसभा में आम आदमी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल के विधायक ईंधन के दामों पर ऊंचे करों और अनुसूचित जाति के कर्मचारियों की पदोन्नति में आरक्षण को बढ़ाने से संबंधित 85वें संविधान संशोधन को ''लागू नहीं'' करने के मुद्द पर बृहस्पतिवार को सदन से बहिर्गमन किया।

बजट सत्र के चौथे दिन शून्य काल के दौरान विधानसभा में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेता शरणजीत सिंह ढिल्लों ने ईधन के दामों का मुद्दा उठाया और सरकार से पेट्रोल तथा डीजल पर वैल्यू एडेड टैक्स (वैट) कम करने का आश्वासन देने की मांग की।

ढिल्लों ने कहा कि शिअद पेट्रोलियम उत्पादों के दामों में कमी लाने की मांग को लेकर राज्य सरकार के साथ मिलकर केन्द्र से गुहार लगाने को तैयार है।

उन्होंने कहा, ''हम दिल्ली जाने और इस मुद्दे पर प्रदर्शन करने के लिये तैयार हैं।''

शिअद के विधायक आसन के करीब पहुंचकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे और फिर सदन से बाहर चले गए।

वहीं आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों ने अनुसूचित जाति के कर्मचारियों की पदोन्नति में आरक्षण को बढ़ाने से संबंधित 85वें संविधान संशोधन को ''लागू नहीं'' करने के मुद्दे पर सदन से वॉक आउट किया।

सदन से बाहर जाने से पहले आप विधायक हरपाल सिंह चीमा तथा अन्य विधायकों ने राज्य में संविधान संशोधन लागू नहीं करने पर नाराजगी प्रकट की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\