देश की खबरें | पंजाब किसान मजदूर संघर्ष समिति ने नये कृषि कानूनों पर केंद्र की बैठक में हिस्सा लेने से इंकार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में किसानों की संस्था किसान मजदूर संघर्ष समिति ने सोमवार को निर्णय किया कि नये कृषि कानूनों पर विचार-विमर्श के लिए 14 अक्टूबर को होने वाली केंद्र की बैठक में वह हिस्सा नहीं लेगी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 12 अक्टूबर पंजाब में किसानों की संस्था किसान मजदूर संघर्ष समिति ने सोमवार को निर्णय किया कि नये कृषि कानूनों पर विचार-विमर्श के लिए 14 अक्टूबर को होने वाली केंद्र की बैठक में वह हिस्सा नहीं लेगी।

समिति के महासचिव श्रवण सिंह पंधेर ने कहा कि उन्होंने बैठक का निमंत्रण स्वीकार नहीं करने का निर्णय किया है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उसमें शामिल नहीं होंगे।

यह भी पढ़े | दिल्ली में धूल प्रदूषण कम करने के लिए केजरीवाल सरकार का प्लान, सभी को करना होगा इन पांच दिशा-निर्देशों का पालन.

पंधेर ने कहा कि दिल्ली में बैठक केंद्रीय कृषि विभाग के सचिव स्तर के अधिकारी ने आहूत की है जो इन कानूनों को वापस लेने की स्थिति में नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को समय निकालकर इस मुद्दे पर किसानों से मिलना चाहिए, जिस कारण देश के कुछ हिस्से में किसानों का आंदोलन चल रहा है।

यह भी पढ़े | उत्तर रेलवे 40 और Special Trains चलाएगा, राजधानी और शताब्दी ट्रेन भी है शामिल.

पंधेर ने कहा कि हरियाणा सहित अन्य राज्यों के किसान निकायों को बैठक के लिए आमंत्रित नहीं किया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पंजाब और हरियाणा के किसान संगठनों को आमंत्रित करते हैं और नये कृषि कानूनों को रद्द करने की घोषणा करते हैं तो हम उसका स्वागत करेंगे।’’

किसान मजदूर संघर्ष समिति के बैनर तले किसान 24 सितम्बर से ही अमृतसर के देवीदासपुरा में अमृतसर-दिल्ली रेल मार्ग पर केंद्र द्वारा हाल में लाए गए तीन कृषि कानूनों के विरोध में धरना दे रहे हैं।

किसान संगठनों ने पहले जानकारी दी थी कि केंद्रीय कृषि विभाग ने पंजाब के विभिन्न किसान संगठनों को नये कृषि कानूनों पर वार्ता के लिए 14 अक्टूबर को दिल्ली में आमंत्रित किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी