Punjab: नवांशहर से बसपा के टिकट पर हुसैनपुर का नामांकन ‘फर्जी’- पंजाब बसपा अध्यक्ष

पंजाब बसपा अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी ने मंगलवार को दावा किया कि बरजिंदर सिंह हुसैनपुर ने नवांशहर से अपना नामांकन पार्टी के “फर्जी” टिकट पर दाखिल किया है, जबकि आधिकारिक उम्मीदवार पहले ही पर्चा दाखिल कर चुके हैं.

बसपा अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी(Photo Credits: Facebook)

नवांशहर, 2 फरवरी : पंजाब बसपा अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी ने मंगलवार को दावा किया कि बरजिंदर सिंह हुसैनपुर ने नवांशहर से अपना नामांकन पार्टी के “फर्जी” टिकट पर दाखिल किया है, जबकि आधिकारिक उम्मीदवार पहले ही पर्चा दाखिल कर चुके हैं. बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी नछत्तर पाल ने कुछ दिन पहले अपना नामांकन दाखिल किया था.

हुसैनपुर ने बाद में एक वीडियो संदेश में कहा कि पाल को कुछ लोगों ने बहका दिया था और वह बुधवार को नामांकन वापस लेंगे. उपायुक्त और जिला निर्वाचन अधिकारी विशेष सारंगल की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि हुसैनपुर ने बसपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया. यह भी पढ़ें : Maharashtra: पिंपरी चिंचवड़ पुलिस ने 300 करोड़ के बिटकॉइन एक्सटॉर्शन मामले में कांस्टेबल और 7 अन्य को किया गिरफ्तार

इसकी सूचना मिलने के बाद गढ़ी नवांशहर गए और निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात की. बाद में नछत्तर पाल और शिअद के नवांशहर प्रभारी जरनैल सिंह वाहिद के साथ, गढ़ी ने बसपा से बरजिंदर सिंह हुसैनपुर के नामांकन को “फर्जी” करार दिया और कहा कि नवांशहर से पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार नछत्तर पाल हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी का कहर जारी, जानें मुंबई में आज कैसा रहेगा मौसम

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़ों पर एक नजर

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड