देश की खबरें | पंजाब : उच्च न्यायालय ने दलेर मेहंदी की दो साल की सजा निलंबित की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को पंजाबी गायक दलेर मेहंदी की जेल की सजा को निलंबित कर दिया, जिसे 2003 के मानव तस्करी मामले में पटियाला की एक अदालत ने दोषी ठहराया था।

चंडीगढ़, 15 सितंबर पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को पंजाबी गायक दलेर मेहंदी की जेल की सजा को निलंबित कर दिया, जिसे 2003 के मानव तस्करी मामले में पटियाला की एक अदालत ने दोषी ठहराया था।

न्यायमूर्ति जी.एस. गिल की एकल पीठ ने मामले में मेहंदी की दो साल की सजा को निलंबित कर दिया।

मेहंदी के वकील अर्शदीप सिंह चीमा ने कहा कि उच्च न्यायालय ने मामले में सजा को निलंबित करने का आदेश दिया है।

पटियाला की अदालत ने मानव तस्करी मामले में निचली अदालत द्वारा मार्च 2018 में सुनाई गई मेहंदी की दो साल की सजा को बरकरार रखा था, जिसके बाद गायक ने जुलाई में उच्च न्यायालय का रुख किया।

पटियाला में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की अदालत द्वारा गत 14 जुलाई को निचली अदालत के 2018 के आदेश के खिलाफ गायक की अपील को खारिज किए जाने के बाद मेहंदी ने अपनी सजा के खिलाफ उच्च न्यायालय के समक्ष पुनर्विचार याचिका दायर की थी।

मेहंदी को पटियाला जेल भेज दिया गया था।

पटियाला पुलिस ने बख्शीश सिंह की शिकायत पर मेहंदी और उसके भाई शमशेर, जिसकी 2017 में मृत्यु हो गई थी, के खिलाफ मामला दर्ज किया था। बाद में दोनों भाइयों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप लगाने वाली लगभग 35 और शिकायतें भी सामने आई थीं।

शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाए थे कि दलेर मेहंदी और उसके भाई ने अवैध तरीके से विदेश भेजने का झांसा देकर उनसे पैसे ऐंठ लिये थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान