एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पंजाब, हरियाण में ठंड का प्रकोप बरकरार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब और हरियाणा में ठंड बदस्तूर जारी है और हरियाणा का हिसार शुक्रवार को सबसे ठंडा स्थान रहा।

देश की खबरें | पंजाब, हरियाण में ठंड का प्रकोप बरकरार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, आठ जनवरी पंजाब और हरियाणा में ठंड बदस्तूर जारी है और हरियाणा का हिसार शुक्रवार को सबसे ठंडा स्थान रहा।

हरियाणा के हिसार में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम है।

मौसम विभाग ने बताया कि पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से सात डिग्री अधिक है।

हरियाणा के अंबाला और करनाल में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक क्रमश: 10.5 डिग्री और आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नारनौल, रोहतक, भिवानी और सिरसा में क्रमश: 9.5 डिग्री, 9.4 डिग्री, 7.2 डिग्री और 7.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

पंजाब में अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में सामान्य से सात डिग्री अधिक क्रमश: 10 डिग्री, 9.4 डिग्री और 8.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

पठानकोट, आदमपुर, हलवारा, बठिंडा, फरीदकोट और गुरदासपुर में क्रमश: 12.6 डिग्री, 11.1 डिग्री, 11.8 डिग्री, आठ डिग्री, 11 डिग्री और 9.2 डिग्रेी सेल्सियस दर्ज किया गया।

हिसार, करनाल, भिवानी, लुधियाना, पटियाला और गुरदासपुर समेत कई स्थानों पर कोहरा छाए रहने से लोगों को दिक्कत हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 08, 2021 12:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).