चंडीगढ़, 30 अप्रैल पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों ने बृहस्पतिवार को अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर दुख जताया।
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किया, “अनुभवी अभिनेता ऋषि कपूर जी के निधन से दुखी हूं। एक उत्कृष्ट अभिनेता, जिसने लाखों लोगों को मंत्रमुग्ध किया। उनकी कमी सबको खलेगी। उनके परिवार और दुनियाभर में मौजूद उनके प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना हैं।“
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कपूर और इरफान खान के निधन पर शोक व्यक्त किया। खान का बुधवार को इंतकाल हुआ था।
खट्टर ने ट्विटर पर कहा, “ कल इरफ़ान खान जी और आज ऋषि कपूर जी के रूप में सिने-जगत के दो सितारों ने इस दुनिया को अलविदा कहा। यह सिने जगत अनगिनत प्रशंसकों व देश के लिए अपूरणीय क्षति है। इनकी विविध भूमिकाओं की छाप सदैव हमारे दिलों में रहेगी। उनके परिवार और लोगों के प्रति शोक संवेदनाएं।“
67 साल के कपूर का मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया है। वह कैंसर से पीड़ित थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)













QuickLY