देश की खबरें | पंजाब: राज्यपाल ने मुख्यमंत्री मान से प्रशिक्षण के लिए प्रधानाचार्यों को सिंगापुर भेजने पर पूछे सवाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने सोमवार को एक सरकारी नियुक्ति और विदेश यात्रा के लिए सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्यों के चयन पर सवाल उठाया, जिसपर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार केवल पंजाबियों के प्रति जवाबदेह है, न कि केंद्र द्वारा नियुक्त राज्यपाल के प्रति।

चंडीगढ़, 13 फरवरी पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने सोमवार को एक सरकारी नियुक्ति और विदेश यात्रा के लिए सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्यों के चयन पर सवाल उठाया, जिसपर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार केवल पंजाबियों के प्रति जवाबदेह है, न कि केंद्र द्वारा नियुक्त राज्यपाल के प्रति।

विवाद उस समय शुरू हुआ, जब पुरोहित ने मान को लिखे पत्र में एक प्रशिक्षण संगोष्ठी के लिए सिंगापुर भेजे गए सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्यों के चयन का विस्तृत ब्योरा मांगा और कहा कि उन्हें इस संबंध में ‘‘कदाचार और अवैधता’’ की शिकायतें मिली हैं।

राज्यपाल ने गुरिंदरजीत सिंह जावंदा को पंजाब सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी निगम का अध्यक्ष नियुक्त करने पर भी सवाल उठाया और रेखांकित किया कि उनका नाम अपहरण और संपत्ति हड़पने के मामलों में आया था।

मान नीत आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार ने सरकारी स्कूलों के 36 प्रधानाचार्यों को छह से 10 फरवरी के बीच सिंगापुर में पेशेवर शिक्षक प्रशिक्षण संगोष्ठी में हिस्सा लेने के लिए भेजा था।

पुरोहित ने अपने पत्र में कहा, ‘‘मुझे सिंगापुर प्रशिक्षण के लिए भेजने के वास्ते प्रधानाचार्यों के चयन के संबंध में शिकायतें मिली हैं। शिकायतों में इन प्रधानाचार्यों के चयन में कुछ कदाचार और अवैधताओं की ओर इशारा किया गया है। आरोप है कि प्रक्रिया पारदर्शी नहीं थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए, मैं अनुरोध करता हूं कि आप चयन प्रक्रिया के मानदंड और अन्य जानकारी मुझे भेजें। कृपया मुझे यह भी जानकारी दें कि क्या इस संबंध में विस्तृत जानकारी पूरे पंजाब में प्रकाशित की गई। खबरों के मुताबिक, पहला बैच वापस आ गया है, कृपया बताएं कि प्रशिक्षण पर भेजने के लिए उनकी यात्रा, रहने-खाने और अन्य मदों में कुल कितना खर्च आया।’’

पुरोहित ने मान से कहा कि वह एक पखवाड़े के भीतर पत्र का जवाब दें, अन्यथा वह आगे की कार्रवाई के लिए कानूनी सलाह लेंगे।

पत्र का तुरंत जवाब देते हुए मान ने ट्वीट किया कि उनकी सरकार केवल तीन करोड़ पंजाबियों के प्रति जवाबदेह है, न कि केंद्र द्वारा नियुक्त राज्यपाल के प्रति।

उन्होंने पंजाबी में ट्वीट किया,‘‘ इसे मेरा जवाब मानें।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\