देश की खबरें | पंजाब सरकार ने बिना लक्षण और हल्के लक्षण वाले कोविड-19 मरीजों के लिए देखभाल केन्द्र शुरू किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब सरकार ने 60 साल से कम आयु वाले बिना लक्षणों और हल्के लक्षणों वाले मरीजों की देखभाल के लिए 10 जिलों में कई कोविड देखभाल केन्द्र स्थापित किए हैं, जहां कुल 7,520 बिस्तर उपलब्ध होंगे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 24 जुलाई पंजाब सरकार ने 60 साल से कम आयु वाले बिना लक्षणों और हल्के लक्षणों वाले मरीजों की देखभाल के लिए 10 जिलों में कई कोविड देखभाल केन्द्र स्थापित किए हैं, जहां कुल 7,520 बिस्तर उपलब्ध होंगे।

शुक्रवार को जारी सरकारी बयान के अनुसार, शेष 12 जिलों में से ऐसे ही केन्द्र बनाए जाएंगे और प्रत्येक जिले में 100 बिस्तरों की व्यवस्था होगी।

यह भी पढ़े | बिहार: दरभंगा में बाढ़ के चलते लोगों को रोड़ के किनारे रहना पड़ रहा है : 24 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

नए कोविड देखभाल केन्द्र काम करने लगे हैं और इनके तहत मोहाली में कुल 1,500 बिस्तर उपलब्ध हैं, जिनमें से चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में 1,000 बिस्तर और ज्ञान सागर अस्पताल में 500 बिस्तर हैं। लुधियाना में 1,200 बिस्तरों वाला केन्द्र काम कर रहा है जबकि जालंधर और अमृतसर में एक-एक हजार बिस्तर उपलब्ध हैं। बठिंडा में 950, संगरुर में 800, पटियाला में 470, पठानकोट में 400 और फाजिल्का तथा फरीदकोट में 100-100 बिस्तर उपलब्ध हैं।

बयान के अनुसार, ये सभी केन्द्र स्कूलों और अन्य संस्थानों के भवनों में बनाए गए हैं। इनमें फिलहाल 7,000 से ज्यादा बिस्तर लगे हुए हैं और जरुरत के आधार पर इन्हें बढ़ाकर 28,000 बिस्तर किया जा सकता है।

यह भी पढ़े | हैवान पिता, जींद में चार सालों में पांच बच्चों की हत्या करने वाले बाप को पुलिस ने किया गिरफ्तार.

इन केन्द्रों के संचालन का काम जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के हवाले है।

पंजाब में अभी तक करीब 12,000 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जबकि संक्रमण से 277 लोगों की मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\