पंजाब सरकार ने अभी तक एक लाख से अधिक प्रवासियों को गृह राज्य भेजा
अधिकारी ने कहा, ‘‘ अभी तक पंजाब से 1,10,000 प्रवासियों को लेकर 90 से अधिक ट्रेनें रवाना हो चुकी हैं।’’
चंडीगढ़, 13 मई पंजाब सरकार ने अभी तक 1,10,000 प्रवासियों को उनके गृह राज्य वापस भेजा है।
अधिकारी ने कहा, ‘‘ अभी तक पंजाब से 1,10,000 प्रवासियों को लेकर 90 से अधिक ट्रेनें रवाना हो चुकी हैं।’’
अधिकारी ने बताया कि प्रवासियों को वापस भेजने के अभियान में अभी तक छह करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए हैं।
राज्य में रेलवे के नोडल अधिकारी विकास प्रताप ने बताया कि प्रवासियों को वापस भेजने का काम फिरोजपुर और अंबाला संभाग के रेल अधिकारियों के सहयोग के साथ पूरा किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में प्रवासियों को लेकर रोजाना 15 से अधिक ट्रेनें रवाना होंगी।
प्रताप ने बताया कि अधिकतर ट्रेनें लुधियाना से रवाना हो रही हैं। वहां से अभी तक 36 ट्रेनें जा चुकी हैं। इसी तरह जालंधर से 31 ट्रेनें देश के विभिन्न हिस्सों के लिए रवाना हुई है।
उन्होंने बताया कि पटियाला, मोहाली, बठिंडा और सरहिन्द से भी ट्रेनें रवाना हुई है। आने वाले दिनों में फिरोजपुर छावनी और दोराहा से भी ट्रेनें रवाना होंगी।
प्रताप ने बताया कि अधिकतर ट्रेनें उत्तर प्रदेश और फिर बिहार और झारखंड जा रही है।
अधिकारी ने बताया कि पंजाब सरकार छत्तीसगढ़, मणिपुर, मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश भी ट्रेनें भेज रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2020 09:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

