एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पंजाब सरकार किसानों को नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने में विफल रही: शिअद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिरोमणि अकाली दल ने बुधवार को पंजाब सरकार पर किसानों को नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित नहीं करने का आरोप लगाया।

देश की खबरें | पंजाब सरकार किसानों को नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने में विफल रही: शिअद

चंडीगढ़, 16 जून शिरोमणि अकाली दल ने बुधवार को पंजाब सरकार पर किसानों को नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित नहीं करने का आरोप लगाया।

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेता एवं पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका ने धान के मौसम के लिए बिजली आपूर्ति में ‘‘पूरी तरह से कुप्रबंधन’’ का आरोप लगाया।

मलूका ने यहां एक बयान में कहा कि यह निंदनीय है कि कांग्रेस सरकार धान रोपाई मौसम से पहले पांच दिनों के दौरान भी किसानों को नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित नहीं कर सकी।

उन्होंने कहा कि आठ घंटे बिजली आपूर्ति के वादे को तो छोड़ दीजिये, राज्य के कई हिस्सों में किसानों को पिछले तीन दिनों से आपूर्ति नहीं मिल रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) राज्य में आपूर्ति प्रणाली को बनाए रखने में "बुरी तरह विफल" रहा है।

मलूका ने कहा कि यह हैरानी की बात है कि पीएसपीसीएल के पास राज्य के कई हिस्सों में आपूर्ति बहाल करने के लिए ट्रांसफार्मर और केबल नहीं हैं।

अकाली नेता ने कहा कि हालांकि पीएसपीसीएल के कर्मचारियों ने धान का मौसम शुरू होने से पहले उपकरणों की कमी के बारे में चेतावनी दी थी, लेकिन राज्य सरकार ने कदम नहीं उठाये और इसके बजाय इनकार करते हुए दावा किया कि सब कुछ उपलब्ध है।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘अब, सरकार के झूठ सार्वजनिक हैं क्योंकि सामग्री की अनुपलब्धता सभी के सामने है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2021 09:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).