देश की खबरें | पंजाब सरकार ने गोविंद सागर झील में डूबे सात लोगों के परिवारों के लिए एक एक लाख रू की घोषणा की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब सरकार ने मंगलवार को घोषणा की कि वह हिमाचल प्रदेश में उना की गोविंद सागर झील में डूबे सात लोगों के परिवारों को एक-एक लाख रूपये देगी।
चंडीगढ़, दो अगस्त पंजाब सरकार ने मंगलवार को घोषणा की कि वह हिमाचल प्रदेश में उना की गोविंद सागर झील में डूबे सात लोगों के परिवारों को एक-एक लाख रूपये देगी।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट किया, ‘‘ किसी की जिंदगी की कोई कीमत नहीं लगायी जा सकती लेकिन शोक संतप्त परिवारों का दुख साझा करते हुए निश्चित ही उनका दर्द कम किया जा सकता है। मुख्यमंत्री राहत कोष से उन सातों युवकों के परिवारों को एक-एक लाख रूपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी जो गोविंद सागर झील में डूबने से मारे गये।’’
पंजाब के मोहाली से सात श्रद्धालु सोमवार को गोविंद सागर झील में डूब गये। ये लोग 11 श्रद्धालुओं के समहू का हिस्सा थे। यह घटना तब घटी जब वे बांगना उपसंभाग में गरीब नाथ मंदिर के समीप स्नान करने झील में उतरे थे।
हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया था कि उन 11 लोगों में चार ही कुछ समय बाद बाहर आ पाये जबकि सात नहीं आ पाये। बाद में उनके शव मिले।
मृतकों की पहचान पवन कुमार (35), रमन कुमार (19), विशाल कुमार (16), लखवीर कुमार (15), अरूण कुमार (15), शिव कुमार (17) और लव कुमार (17) के रूप में हुई है। वे सभी मोहाली जिले के बनूर के निवासी थे। मंगलवार को बनूर में इन सभी सात लोगों का अंतिम संस्कार किया गया। उनके शव अपराह्न करीब चार बजे हिमाचल प्रदेश से लाये गये।
राजपुरा विधायक नीना मित्तल ने इन सभी के परिवारों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)