देश की खबरें | पंजाब: पूर्व भाजपा विधायक अरुण नारंग आप में शामिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अबोहर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) विधायक अरुण नारंग बुधवार को यहां आम आदमी पार्टी(आप) में शामिल हो गए।

चंडीगड़, 20 सितंबर अबोहर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) विधायक अरुण नारंग बुधवार को यहां आम आदमी पार्टी(आप) में शामिल हो गए।

आप के बयान में बताया गया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नांरग को दल में शामिल कराया।

नारंग ने वर्ष 2017 में राज्य में हुए चुनावों में कांग्रेस के सुनील जाखड़ को हराकर अबोहर विधानसभा सीट जीती थी।

उन्होंने इस वर्ष जुलाई में सुनील जाखड़ की बतौर पंजाब में भाजपा प्रमुख की नियुक्ति का विरोध किया था।

दल में नारंग का स्वागत करते हुए मान ने कहा कि पंजाब में आप का परिवार बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि नारंग के आप में आ जाने से अबोहर और इसके आसपास के क्षेत्र में दल को मजबूती मिलेगी।

बयान के अनुसार, आप ने बताया कि नारंग को दल की लोगों के हितों को लेकर की जा रही राजनीति ने प्रभावित किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड