देश की खबरें | पंजाब : गन्ना मिल के बकाया न चुकाने को लेकर फगवाड़ा में किसानों का धरना
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के फगवाड़ा में एक चीनी मिल द्वारा गन्ना किसानों का लगभग 42 करोड़ रुपये का बकाया न चुकाने के विरोध में भारती किसान यूनियन (दोआबा) ने धरना दिया।
फगवाड़ा/चंडीगढ़ (पंजाब), दो नवंबर पंजाब के फगवाड़ा में एक चीनी मिल द्वारा गन्ना किसानों का लगभग 42 करोड़ रुपये का बकाया न चुकाने के विरोध में भारती किसान यूनियन (दोआबा) ने धरना दिया।
पंजाब के कृषि मंत्री के साथ बैठक के कुछ घंटों बाद "अनिश्चितकालीन" धरना खत्म कर दिया गया। कृषि मंत्री ने किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल को मार्च 2024 तक बकाया राशि का भुगतान करने का आश्वासन दिया।
प्रदर्शन कर रहे किसानों ने कहा कि पिछले तीन साल से राशि बकाया है।
सितंबर में, किसानों ने चीनी मिल के गेट पर ताला लगा दिया था और अधिकारियों पर बकाया चुकाने का दबाव बनाने के लिए चार दिवसीय धरना दिया था, क्योंकि इसके मालिक किस्तों में बकाया चुकाने के अपने वादे से मुकर गए थे।
चंडीगढ़ में बीकेयू (दोआबा) के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक के दौरान मंत्री गुरमीत सिंह खुदियां ने कहा कि फगवाड़ा में मिल पर लंबित गन्ना किसानों की सभी बकाया राशि का 31 मार्च, 2024 तक भुगतान कर दिया जाएगा।
मंत्री के अलावा, विशेष मुख्य सचिव (कृषि) केएपी सिन्हा, बीकेयू (दोआबा) के अध्यक्ष मंजीत सिंह राय और बीकेयू (लाखोवाल) के अध्यक्ष हरिंदर सिंह भी उपस्थित थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 03, 2023 12:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

