देश की खबरें | पंजाब: किसानों ने धान खरीद में देरी के खिलाफ प्रदर्शन किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) के बैनर तले किसानों ने धान की खरीद व उठान में देरी तथा अन्य मुद्दों के खिलाफ शनिवार को पंजाब में कुछ स्थानों पर प्रदर्शन किया और अनिश्चित काल के लिए सड़कें जाम कर दीं।
फगवाड़ा, 26 अक्टूबर किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) के बैनर तले किसानों ने धान की खरीद व उठान में देरी तथा अन्य मुद्दों के खिलाफ शनिवार को पंजाब में कुछ स्थानों पर प्रदर्शन किया और अनिश्चित काल के लिए सड़कें जाम कर दीं।
किसान नेताओं ने बताया कि संगरूर में संगरूर-बठिंडा राजमार्ग पर बदरुखां, मोगा में मोगा-फिरोजपुर राजमार्ग पर डगरू, गुरदासपुर में गुरदासपुर-टांडा राजमार्ग पर सतियाली फूल और बटाला रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन किया गया।
फगवाड़ा में किसान पिछले कई दिनों से अमृतसर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रदर्शन कर रहे हैं।
संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा धान की खरीद नें देरी के खिलाफ राज्यव्यापी सड़क जाम करने के एक दिन बाद शनिवार को किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया।
केएमएम नेता सरवन सिंह पंधेर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से किसानों के मुद्दों को हल करने का अनुरोध किया।
उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से अपील की, “किसानों के मुद्दों को हल करने के लिए हमारी ‘फरियाद’ सुनें।”
पंधेर ने कहा कि फगवाड़ा, बटाला, संगरूर और मोगा जिलों में किसानों का विरोध अनिश्चितकालीन होगा।
पंधेर ने व्यापारियों व समाज के अन्य वर्गों से किसानों के साथ सहयोग करने का आग्रह किया और नाकेबंदी के कारण लोगों को हो रही असुविधा पर खेद भी जताया।
भारतीय किसान यूनियन (दोआब) के अध्यक्ष मंजीत सिंह राय और महासचिव सतनाम सिंह साहनी ने भी प्रदर्शनकारियों को संबोधित किया।
पुलिस ने यातायात को वैकल्पिक मार्गों पर परिवर्तित कर दिया लेकिन नाकेबंदी के कारण यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 26, 2024 06:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

