देश की खबरें | पंजाब: बठिंडा में किसानों के समूह ने नए कृषि कानूनों को लेकर भाजपा नेता के खिलाफ प्रदर्शन किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय किसान यूनियन (एकता उगराहां) के किसानों के एक समूह ने शनिवार को यहां एक होटल के बाहर नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन किया। होटल में पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोरंजन कालिया पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे।
बठिंडा(पंजाब), 23 जनवरी भारतीय किसान यूनियन (एकता उगराहां) के किसानों के एक समूह ने शनिवार को यहां एक होटल के बाहर नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन किया। होटल में पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोरंजन कालिया पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे।
आगामी नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर विशाल नगर इलाके के होटल में भाजपा की यह बैठक हो रही थी। पंजाब में आठ नगर निगमों और 109 नगरपालिका परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव 14 फरवरी को होंगे।
पूर्व मंत्री कालिया की वहां बैठक होने के बारे में पता चलने के तुरंत बाद किसान आयोजन स्थल के पास एकत्र हो गये।
अधिकारियों ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने व होटल की ओर मार्च करने वाले किसानों को रोकने के लिए पंजाब पुलिस ने सुरक्षा के इंतजाम किए थे।
प्रदर्शनकारियों ने किसान समुदाय पर "काले कानूनों" को थोपने को लेकर केंद्र के खिलाफ नारे लगाए।
उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं के खिलाफ विरोध तब तक जारी रहेगा, जब तक कि केंद्र सरकार तीनों कृषि कानूनों को रद्द नहीं कर देती है।
इस महीने की शुरुआत में, किसानों के एक समूह ने जालंधर में पंजाब भाजपा नेतृत्व के खिलाफ प्रदर्शन किया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 23, 2021 08:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

