Punjab Elections: प्रधानमंत्री मोदी ने "आप" को निशाने पर लिया, कांग्रेस की ‘फोटोकॉपी’ बताया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पंजाब के पठानकोट में आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधते हुए उसे कांग्रेस की ‘‘फोटोकॉपी’’ (प्रति) बताया.
पठानकोट, 16 फरवरी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पंजाब के पठानकोट में आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधते हुए उसे कांग्रेस की ‘‘फोटोकॉपी’’ (प्रति) बताया. पठानकोट में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि राज्य में अगर भारतीय जनता पार्टी नीत गठबंधन सत्ता में आता है, तो पांच साल में कृषि, व्यापार और उद्योग को लाभ देने वाला बनाया जाएगा. पंजाब में 20 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने हैं.
मोदी ने कहा, "मुझे आपकी सेवा करने के लिए पांच साल दीजिए. मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि कृषि, व्यापार और उद्योग को लाभदायक बनाया जाएगा." राजनीतिक विरोधियों पर हमला करते हुए उन्होंने कहा, "हम पंजाब को पंजाबियत के नजरिए से देखते हैं जो हमारी प्राथमिकता है. विरोधी पंजाब को राजनीतिक चश्मे से देखते हैं. " यह भी पढ़ें : Gujarat: सुनवाई के दौरान कोका-कोला पी रहा था पुलिस अधिकारी, HC ने 100 कोक के केन बांटने की सजा सुनाई
संत रविदास का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि उनकी सरकार संत के आदर्शों का अनुसरण करती है और उनकी सरकार के लिए गरीबों का कल्याण हर चीज़ से ऊपर है. प्रधानमंत्री रविदास जयंती के मौके पर दिल्ली के करोल बाग इलाके में श्री गुरू रविदास विश्राम धाम मंदिर में दर्शन करने के बाद यहां एक रैली को संबोधित करने के लिए पहुंचे. उन्होंने कहा, "आज संत रविदास जयंती है. यहां आने से पहले मैं (दिल्ली में) रविदास विश्राम मंदिर गया था और मैंने उनका आशीर्वाद लिया. "
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 16, 2022 01:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

