एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पंजाब : भोला मादक पदार्थ से जुड़े मामले में ईडी ने कई स्थानों पर छापेमारी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मादक पदार्थ से जुड़े धन शोधन के मामले की जांच के सिलसिले में बुधवार को पंजाब के कई स्थानों पर छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में जगदीश सिंह उर्फ ​​भोला मुख्य आरोपी है।

देश की खबरें | पंजाब : भोला मादक पदार्थ से जुड़े मामले में ईडी ने कई स्थानों पर छापेमारी की

चंडीगढ़, 29 मई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मादक पदार्थ से जुड़े धन शोधन के मामले की जांच के सिलसिले में बुधवार को पंजाब के कई स्थानों पर छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में जगदीश सिंह उर्फ ​​भोला मुख्य आरोपी है।

सूत्रों के मुताबिक, रूपनगर जिले में कुल 13 परिसरों पर छापेमारी की गई। ईडी ने अपनी जांच में पाया था कि भोला मामले में एजेंसी द्वारा कुर्क की गई जमीन पर 'अवैध' खनन किया जा रहा था, जिसके बाद यह कार्रवाई की गयी है।

सूत्रों ने बताया कि इस कथित अवैध खनन मामले के कुछ आरोपियों में नसीबचंद और 'श्री राम क्रशर' शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक, छापेमारी के दौरान अब तक करीब तीन करोड़ रुपये की नकदी जब्त की जा चुकी है।

पंजाब में मादक पदार्थ से जुड़े धन शोधन का यह मामला करोड़ों रुपये के मादक पदार्थ गिरोह से जुड़ा है, जिसका पुलिस ने 2013-14 के दौरान पर्दाफाश किया था।

ईडी ने पंजाब पुलिस द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी के आधार पर मुकदमा दर्ज किया था।

इस मामले को आमतौर पर 'भोला' मादक पदार्थ मामले के नाम से जाना जाता है क्योंकि इस मामले में कथित मुख्य आरोपी, पहलवान से पुलिसकर्मी और फिर मादक पदार्थ माफिया बने जगदीश सिंह उर्फ ​​भोला की संलिप्तता सामने आई थी।

ईडी ने भोला को जनवरी 2014 में गिरफ्तार किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2024 10:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).