एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पंजाब : खूंखार गैंगस्टर भागने की कोशिश में पुलिस की गोली लगने से घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हत्या के कई मामलों में शामिल एक खूंखार गैंगस्टर पंजाब के मोहाली जिले में पुलिस की हिरासत से भागने की कोशिश के दौरान गोली लगने से घायल हो गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | पंजाब : खूंखार गैंगस्टर भागने की कोशिश में पुलिस की गोली लगने से घायल

चंडीगढ़, 13 दिसंबर हत्या के कई मामलों में शामिल एक खूंखार गैंगस्टर पंजाब के मोहाली जिले में पुलिस की हिरासत से भागने की कोशिश के दौरान गोली लगने से घायल हो गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि करणजीत सिंह उर्फ जस्सा हैबोवाल को बुधवार को पंजाब पुलिस की ‘गैंगस्टर-रोधी टास्क फोर्स’ (एजीटीएफ) टीम हथियार की बरामदगी के लिए जीरकपुर इलाके में एक खाली पड़ी इमारत में ले कर आई थी।

एजीटीएफ के सहायक महानिरीक्षक संदीप गोयल ने बताया कि सिंह, गैंगस्टर सोनू खत्री का करीबी सहयोगी भी है और वह हत्या के कम से कम छह मामलों में शामिल रहा है।

गोयल ने कहा कि नवांशहर के रहने वाले गैंगस्टर को इस साल नवंबर में गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने कहा कि एक मामले से संबंधित पूछताछ के सिलसिले में उसे खाली पड़ी एक इमारत में लाया गया था।

एजीटीएफ टीम ने इमारत से चीन निर्मित एक 0.30 कैलिबर पिस्तौल और पांच कारतूस बरामद किए।

इस बीच, सिंह ने पुलिस की हिरासत से भागने की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि शुरुआत में सिंह पर चेतावनी के तौर पर गोली चलाई गई लेकिन वह नहीं रुका।

गोयल ने कहा कि सिंह एक ‘‘नृशंस हत्यारा’’ है और सार्वजनिक सुरक्षा के मद्देनजर एजीटीएफ की टीम ने उस पर गोलियां चलाईं।

उन्होंने बताया कि गोली लगने से सिंह घायल हो गया और उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 13, 2023 02:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).