पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने किसानों से वार्ता के लिए समिति गठित करने के शिअद के फैसले का उपहास उड़ाया

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने किसानों के साथ बातचीत करने के लिए एक समिति गठित करने के शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के फैसले का शनिवार को उपहास उड़ाते हुए कहा कि कोई भी पहल बादल परिवार को कृषक समुदाय पर "कठोर कृषि कानूनों को थोपने" में उनकी जिम्मेदारी से मुक्त नहीं कर सकती है.

सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह (Photo Credits: PTI)

चंडीगढ़, 5 सितंबर : पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) ने किसानों के साथ बातचीत करने के लिए एक समिति गठित करने के शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के फैसले का शनिवार को उपहास उड़ाते हुए कहा कि कोई भी पहल बादल परिवार को कृषक समुदाय पर "कठोर कृषि कानूनों को थोपने" में उनकी जिम्मेदारी से मुक्त नहीं कर सकती है. मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि बादल परिवार समस्या की जड़ है और केंद्र के "किसान विरोधी एजेंडे" का सह-साजिशकर्ता है.

उन्होंने कहा कि शिअद नेता किसानों से किसी क्षमा के हकदार नहीं हैं. उल्लेखनीय है कि शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने शुक्रवार को अपनी पार्टी के चुनाव संपर्क अभियान ‘गल पंजाब दी’ को छह दिन के लिए रोक दिया है और किसानों से बात करने के लिए एक समिति गठित की है ताकि वे किसानों को बता सकें कि उनकी पार्टी तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन में कृषकों के साथ है. यह भी पढ़ें : Rajasthan Zila Parishad Election Results 2021: राजस्थान जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस ने मारी बाजी, 99 सीटों पर मिली जीत

मुख्यमंत्री ने कहा कि अकाली दल कृषि कानून बनाने की प्रक्रिया के दौरान केंद्र में सत्तारूढ़ राजग का हिस्सा था और बादल की पत्नी हरसिमरत कौर बादल केंद्र सरकार में मंत्री थीं.

Share Now

संबंधित खबरें

IMD Weather Update: देश के मौसम में बड़ा बदलाव, उत्तर प्रदेश-बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से दी करारी शिकस्त, तिलक वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 201 रनों का टारगेट, प्रभसिमरन सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट