अमृतसर, 11 जुलाई पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को अपनी पत्नी के साथ यहां स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका।
मान की डॉ गुरप्रीत कौर से शादी के बाद यह उनका पहला अमृतसर दौरा था।
मान ने कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच स्वर्ण मंदिर में अपनी पत्नी, मां और बहन के साथ मत्था टेका।
दो सिख ग्रंथियों ने नव दंपती को प्रसाद दिया, वहीं मान और उनकी पत्नी ने ‘रुमाला साहिब’ भेंट किया।
मान (48) पंजाब के पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने इस पद पर रहते हुए शादी की है। उनका विवाह सात जुलाई को कुरुक्षेत्र में पेहोवा की कौर से हुआ था।
यह मान का दूसरा विवाह है। वह अपनी पहली पत्नी से 2015 में अलग हो गये थे। पहले विवाह से उन्हें दो संतान हैं- पुत्री सीरत कौर (21) एवं पुत्र दिलशान (17)।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY