देश की खबरें | पंजाब के मुख्य सचिव ने अपने 'व्यवहार' के लिये माफी मांगी, मंत्रियों ने इसे लोकतंत्र की जीत बताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब सरकार के मंत्रियों के साथ ‘आमना सामना’ होने के करीब दो हफ्ते बाद मुख्य सचिव करन अवतार सिंह अपने 'व्यवहार' के लिये माफी मांगी, जिसे मंत्रियों ने लोकतंत्र की जीत बताया है ।

जियो

चंडीगढ़, 27 मई पंजाब सरकार के मंत्रियों के साथ ‘आमना सामना’ होने के करीब दो हफ्ते बाद मुख्य सचिव करन अवतार सिंह अपने 'व्यवहार' के लिये माफी मांगी, जिसे मंत्रियों ने लोकतंत्र की जीत बताया है ।

पंजाब सरकार के मंत्री मनप्रीत सिंह बादल एवं चरनजीत सिंह चन्नी ने शीर्ष नौकरशाह की ओर से कैबिनेट की बैठक के दौरान मांगी गयी माफी को लोकतंत्र की जीत बताया है ।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट: सीएम ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह से की अपील, पश्चिम बंगाल की करें मदद, कहा-यह राजनीति का वक्त नहीं.

दोनों मंत्रियों ने इससे पहले यह घोषणा की थी कि वह ऐसी किसी भी बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे जहां मुख्य सचिव मौजूद होंगे ।

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार को हुयी इस बैठक में व्यक्तिगत रूप से हिस्सा लिया ।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट: सुप्रीम कोर्ट ने एयर इंडिया को बीच की सीटों के साथ उड़ान भरने वाले आदेश में संशोधन से किया इनकार.

कैप्टन ने बादल एवं चन्नी को अपने फार्म हाउस पर लंच के लिये आमंत्रित किया था, जहां उसने यह पूछा गया था कि इस मामले को किस तरह सुलझाया जाये । इसके दो दिन बाद सिंह की यह माफी आयी है ।

वित्त मंत्री मनप्रीत बादल ने कहा कि अधिकारी ने अपने शारीरिक हाव-भाव एवं बातचीत के तौर-तरीके के लिये पूरे कैबिनेट के समक्ष माफी मांगी ।

बादल ने संवाददाताओं को बताया कि मुख्य सचिव ने कहा कि वह भविष्य में किसी तरह की शिकायत का मौका नहीं देंगे ।

मंत्री ने कहा कि यह तीसरा मौका है जब अधिकारी ने उनसे माफी मांगी है ।

उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति आपसे तीन बार माफी मांगता है और उसे माफ नहीं किया जाता है तो यह अहंकार का परिचायक होगा ।

मंत्री ने कहा कि यह लोकतंत्र की जीत है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान