देश की खबरें | पंजाब के मुख्यमंत्री ने कोरोना वायरस को लेकर जागरुकता फैलाने के लिये गीत लांच किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह ने कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर जागरुकता फैलाने के लिये मंगलवार को बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन और गायक गुरदास मान जैसी विभिन्न नामचीन हस्तियों का एक गीत लांच किया।

जियो

चंडीगढ़, दो जून पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह ने कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर जागरुकता फैलाने के लिये मंगलवार को बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन और गायक गुरदास मान जैसी विभिन्न नामचीन हस्तियों का एक गीत लांच किया।

मुख्यमंत्री ने लोगों से आगे आकर सरकार का साथ देने का आग्रह करते हुए कहा कि पंजाब कोरोना वायरस के प्रसार को काफी हद तक काबू करने में सफल रहा है।

यह भी पढ़े | इंसान का अमानवीय चेहरा, केरल में गर्भवती हथिनी को लोगों ने पटाखों से भरा अनानास खिलाया, दर्द से तड़प-तड़प कर हुई मौत.

उन्होंने कहा कि जंग अभी खत्म नहीं हुई है। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और सामाजिक मेलजोल से दूरी के नियमों का पालन करते रहने की अपील की।

इस गीत में पंजाब पुलिस के सहायक निरीक्षक हरजीत सिंह को दिखाया गया है, जिनका पटियाला में निहंगों के समूहों ने हाथ काट दिया था।

यह भी पढ़े | Cyclone Nisarga Live Satellite Map and Tracking: इन जगहों से गुजरेगा चक्रवात तूफान निसर्ग, जानें इसकी स्पीड और महाराष्ट्र सीमा पर इसके दस्तक का समय.

आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस गीत को पंजाबी संगीत निर्देशक तथा गायक बी प्राक ने गाया है।

गीत में बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद, रणदीप हुड्डा और अभिनेत्री करीना कपूर, सोहा अली खान के अलावा पंजाबी मनोरंजन उद्योग की हस्तियों जैसे गिप्पी ग्रेवाल, एमी विर्क, जैज़ी बी, बिन्नू ढिल्लों, पम्मी बाई, जसबीर जस्सी, राजवीर जवंदा, रुबीना बाजवा, कुलविंदर बिल्ला और करमजीत ने योगदान दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Bangkok Train Accident: थाईलैंड के बैंकॉक में मालगाड़ी ने बस को मारी टक्कर, 8 की मौत, 25 घायल; रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO आया सामने

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Key Players To Watch Out: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें