देश की खबरें | पंजाब के मुख्यमंत्री ने 5,714 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र सौंपे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत कार्य करने के लिए 5,714 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र सौंपे।

अमृतसर, 30 अगस्त पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत कार्य करने के लिए 5,714 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र सौंपे।

अमृतसर स्थित गुरु नानक देव विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मान ने कहा कि बच्चों के पूर्ण विकास में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है।

रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने मुख्यमंत्री की कलाई पर ‘राखी’ बांधी।

मान ने भरोसा दिया कि राज्य सरकार आगामी दिनों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के कल्याण के लिए कदम उठाएगी ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि उन्हें अपना काम करने के दौरान कोई परेशानी नहीं हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने राज्य में 35 हजार से अधिक युवाओं को नौकरी दी है। उन्होंने कहा कि भर्ती की प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी है और योग्यता के आधार पर नौकरी दी गई।

उन्होंने कहा कि महिलाएं और लड़कियां हर क्षेत्र में अपनी योग्यता साबित कर रही हैं और राज्य सरकार का कर्तव्य है कि वह लड़कियों की शिक्षा और उनके रोजगार के लिए नए रास्ते खोलकर उन्हें सशक्त बनाए।

मान ने कहा कि उनकी मां संगरूर स्थित अपने पैतृक गांव में रहना पसंद करती हैं और उन्हें अपनी मां से मिले 40 दिन हो गए हैं। उन्होंने कहा कि लेकिन इससे पंजाब की सेवा करने के पथ से वह विचलित नहीं होते क्योंकि राज्य की बुजुर्ग महिलाएं उनकी मां हैं और उनका आशीर्वाद उनके साथ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\