एजेंसी न्यूज

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने पाकिस्तान को नार्को-आतंकवाद के खिलाफ चेतावनी दी

एनआईए द्वारा एक ‘कुख्यात मादक पदार्थ-आतंकवादी’ को गिरफ्तार किये जाने के कुछ घंटे बाद सिंह ने कहा, ‘‘ पाकिस्तान जो कुछ कर रहा है, उस पर हमारी आंखें खुली हुई हैं।’’

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने पाकिस्तान को नार्को-आतंकवाद के खिलाफ चेतावनी दी
जमात

चंडीगढ़, नौ मई पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर ने शनिवार को पाकिस्तान को भारत में ‘‘मादक पदार्थ (कारोबार)-आतंकवाद’’ फैलाने के उसके सतत प्रयासों के विरूद्ध चेतावनी दी और कहा कि पुलिस बल इस संकट के दौरान भी सीमापार से होने वाली राष्ट्रविरोधी गतिविधियों पर नजर रख रहा है।

एनआईए द्वारा एक ‘कुख्यात मादक पदार्थ-आतंकवादी’ को गिरफ्तार किये जाने के कुछ घंटे बाद सिंह ने कहा, ‘‘ पाकिस्तान जो कुछ कर रहा है, उस पर हमारी आंखें खुली हुई हैं।’’

यह आतंकवादी पाकिस्तान के आतंकवादी संगठनों के लिए काम करता था।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने एक बयान में कहा कि पंजाब और हरियाण पुलिस के साथ मिलकर उसने हरियाणा से रंजीत सिंह उर्फ चीता को गिरफ्तार किया जो अमृतसर का रहने वाला है। एजेंसी के अनुसार चीता के खिलाफ नशीले पदार्थ के एक मामले की जांच के दौरान पता चला कि पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन भारत में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के वास्ते धन जुटाने के लिए मादक पदार्थों का धंधे का इस्तेमाल कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने लोगों को आश्वासन दिया कि भले ही कितने ही पुलिस बल को कोविड ड्यूटी पर व्यस्त हो लेकिन पुलिस सीमा की नजरें सीमा पर भी हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ राज्य में अस्थिरता फैलाने और शांति भंग करने की कोशिश के तहत पाकिस्तान कोविड संकट के बावजूद मादक पदार्थ, हथियारों और ड्रग का पैसा भेजने में कोई कमी नहीं कर रहा है लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे।’’

मुख्यमंत्री ने उसकी गिरफ्तारी में पुलिस महानिदेशक दिनकर गुप्ता की अगुवाई में पंजाब पुलिस द्वारा दिये गये योगदान तथा कश्मीर में हिज्बुल मुजाहिदीन के खिलाफ अभियानों में उनके कर्मियों की भूमिका पुलिस को बधाई दी।

उन्होंने इस प्रतिबंधित संगठन के अभियान कमांडर रियाज नाइकू के करीब हिलाल की गिरफ्तारी का हवाला दिया। नाइकू कश्मीर में सुरक्षाबलों के हाथों में मारा गया।

सिंह ने कहा कि पंजाब पुलिस से लेकर बीएसएफ तक सभी पाकिस्तान के नापाक मंसूबे को पराजित करने के लिए कमर कस चुके हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस निरंतर यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है कि आतंकवादी अपनी कुटिल साजिश में सफल न हो।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2020 08:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).