एजेंसी न्यूज

पंजाब मंत्रिमंडल ने पुरानी पेंशन योजना को मंजूरी दी, अधिसूचना जारी की गई: मुख्यमंत्री भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को कहा कि राज्य के मंत्रिमंडल ने 2004 में बंद की गई पुरानी पेंशन योजना के दोबारा कार्यान्वयन को मंजूरी दे दी है.

पंजाब मंत्रिमंडल ने पुरानी पेंशन योजना को मंजूरी दी, अधिसूचना जारी की गई: मुख्यमंत्री भगवंत मान
पंजाब के सीएम भगवंत मान (Photo Credits: IANS)

चंडीगढ़, 18 नवंबर : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को कहा कि राज्य के मंत्रिमंडल ने 2004 में बंद की गई पुरानी पेंशन योजना के दोबारा कार्यान्वयन को मंजूरी दे दी है. मान ने कहा कि उनकी अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में गन्ने के लिए 380 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से दाम तय करने की अधिसूचना को भी मंजूरी दे दी गई.

मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे मान से पुरानी पेंशन योजना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “मंत्रिमंडल ने पुरानी पेंशन योजना को मंजूरी दे दी है. विस्तृत जानकारी दी जाएगी. पुरानी पेंशन योजना से अनेक कर्मचारियों को फायदा होगा. अधिसूचना जारी कर दी गई है.” यह भी पढ़े : Hindu GF Murder in Bangladesh: बांग्लादेश में श्रद्धा हत्याकांड जैसी घटना, प्रेमी ने हिंदू लड़की के किए टुकड़े-टुकड़े, दूसरी गर्लफ्रेंड के साथ भी था चक्कर

पुरानी पेंशन योजना एक अप्रैल 2004 को बंद कर दी गई थी. उसके तहत सरकार पेंशन की पूरी राशि का भुगतान करती थी.

करीब एक महीने पहले हुई कैबिनेट की बैठक में पंजाब सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए इस योजना को बहाल करने का फैसला किया था. पुरानी पेंशन योजना को दोबारा लागू करना कर्मचारियों की प्रमुख मांग थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 18, 2022 05:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).