देश की खबरें | पंजाब ने हरियाणा को 10 विकेट से हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेज गेंदबाज बलतेज सिंह और बायें हाथ के स्पिनर अभिषेक शर्मा की शानदार गेंदबाजी से पंजाब ने रणजी ट्राफी एलीट ग्रुप एफ मैच में रविवार को यहां हरियाणा को 10 विकेट से करारी शिकस्त देकर बोनस सहित सात अंक हासिल किये।

नयी दिल्ली, 27 फरवरी तेज गेंदबाज बलतेज सिंह और बायें हाथ के स्पिनर अभिषेक शर्मा की शानदार गेंदबाजी से पंजाब ने रणजी ट्राफी एलीट ग्रुप एफ मैच में रविवार को यहां हरियाणा को 10 विकेट से करारी शिकस्त देकर बोनस सहित सात अंक हासिल किये।

हरियाणा ने फॉलोआन करते हुए सुबह अपनी दूसरी पारी चार विकेट पर 149 से आगे बढ़ायी लेकिन उसने 54 रन के अंदर बाकी बचे छह विकेट गंवा दिये। इस तरह से उसकी पूरी टीम 203 रन पर आउट हो गयी।

पंजाब को 42 रन का लक्ष्य मिला और उसने प्रभसिमरन सिंह (नाबाद 25) और कप्तान अभिषेक शर्मा (नाबाद 20) की पारियों से बिना किसी नुकसान के 45 रन बनाकर बड़ी जीत दर्ज की।

अभिषेक ने इससे पहले 4.5 ओवर में 15 रन देकर तीन विकेट लिये जबकि बलतेज ने 15 ओवर में 17 रन देकर तीन विकेट हासिल किये। सिद्धार्थ कौल ने 75 रन देकर दो विकेट लिये जिससे हरियाणा की टीम लगातार दूसरी पारी में नाकाम रही। उसकी तरफ से निशांत सिंधू ने सर्वाधिक 57 रन बनाये।

पंजाब ने अपनी पहली पारी में 444 रन बनाकर हरियाणा को 282 रन पर आउट करके फॉलोआन के लिये मजबूर किया था।

ग्रुप एफ के एक अन्य मैच में हिमाचल प्रदेश ने त्रिपुरा को शनिवार को मैच के तीसरे दिन ही पारी और 30 रन से हराया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान