देश की खबरें | ग्रामीण विकास के 3,622 करोड़ रुपये केंद्र द्वारा ‘रोकने’ के खिलाफ पंजाब विधानसभा में प्रस्ताव पारित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब विधानसभा ने ग्रामीण विकास कोष (आरडीएफ) की 3,600 करोड़ रुपये से अधिक की राशि केंद्र सरकार द्वारा ‘रोकने’ खिलाफ मंगलवार को एक प्रस्ताव पारित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चेतावनी दी कि यदि यह राशि एक सप्ताह के भीतर जारी नहीं की गई तो राज्य सरकार उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगी।

चंडीगढ़, 20 जून पंजाब विधानसभा ने ग्रामीण विकास कोष (आरडीएफ) की 3,600 करोड़ रुपये से अधिक की राशि केंद्र सरकार द्वारा ‘रोकने’ खिलाफ मंगलवार को एक प्रस्ताव पारित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चेतावनी दी कि यदि यह राशि एक सप्ताह के भीतर जारी नहीं की गई तो राज्य सरकार उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगी।

पंजाब सरकार ने केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार पर ग्रामीण विकास कोष के 3,622.40 करोड़ रुपये जारी नहीं करने का आरोप लगाया है।

यह प्रस्ताव राज्य के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुडियां ने पेश किया था।

प्रस्ताव में कहा गया है, ‘‘यह सदन राज्य सरकार से 3,622.40 करोड़ रुपये की रोकी गई आरडीएफ राशि को तुरंत जारी कराने के लिए केंद्र सरकार से संपर्क करने की सिफारिश करता है ताकि पंजाब के किसानों एवं ग्रामीणों के कल्याण के लिए विकास गतिविधियों को निर्बाध जारी रखा जा सके।’’

इसमें कहा गया है, ‘‘भारत सरकार द्वारा पिछले चार सत्रों- खरीफ मौसम 2021-22, रबी मौसम 2022-23, खरीफ मौसम 2022-23 तथा रबी मौसम 2023-24 का ग्रामीण विकास शुल्क जारी न किए जाने के कारण पंजाब के ग्रामीण विकास कार्यों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।’’

मान ने कहा, ‘‘आरडीएफ हमारा अधिकार है, हम भीख नहीं मांग रहे।’’

उन्होंने कहा कि अगर केंद्र एक सप्ताह के भीतर राशि जारी नहीं करता है तो राज्य सरकार उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ladki Behan Yojna e-KYC Deadline: लाड़की बहन योजन के लिए ई-केवाईसी सुधार की प्रकिया जल्द करें पूरी, 31 मार्च हैं लास्ट डेट

RBI New Rules for Digital Payments: आरबीआई के नए नियम, 1 अप्रैल 2026 से डिजिटल पेमेंट के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन होगा अनिवार्य, चेक डिटेल्स

Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen 5th T20 Match Pitch Report And Weather Update: लाहौर में क्वेटा ग्लैडिएटर्स और हैदराबाद किंग्समेन मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen, PSL 2026 5th T20 Match Preview: आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग इलेवन समेत सारे डिटेल्स