देश की खबरें | पंजाब : बोरवेल में गिरे छह साल के बच्चे की मौत डूबने से हुई, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के होशियारपुर में 300 फुट गहरे बोरवेल में गिरे छह साल के बच्चे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि उसकी मौत डूबने से हुई, क्योंकि उसके फेफड़ों में अतिरिक्त पानी पाया गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

होशियारपुर (पंजाब), 23 मई पंजाब के होशियारपुर में 300 फुट गहरे बोरवेल में गिरे छह साल के बच्चे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि उसकी मौत डूबने से हुई, क्योंकि उसके फेफड़ों में अतिरिक्त पानी पाया गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि ऋतिक रोशन जिस खेत के बोरवेल में गिरा था, उसके मालिक सतवीर सिंह के खिलाफ 304ए (लापरवाही से मौत) सहित भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ऋतिक रविवार को बैरमपुर के पास खियाला बुलंदा गांव में खेत में खेल रहा था और जब कुछ आवारा कुत्तों ने उसका पीछा किया तो वह बोरवेल शाफ्ट पर चढ़ गया। नौ इंच चौड़े शाफ्ट को जूट के थैले से ढंका गया था, जो बच्चे के भार को वहन नहीं कर सका और वह बोरवेल में गिर गया।

सात घंटे के बचाव अभियान के बाद ऋतिक को बोरवेल से बाहर निकाला गया, लेकिन अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। स्थानीय सरकारी अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील भगत ने सोमवार को कहा कि ऋतिक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि उसकी मौत डूबने से हुई, क्योंकि उसके फेफड़ों में अतिरिक्त पानी पाया गया।

पोस्टमार्टम स्थानीय सरकारी अस्पताल में चिकित्सकों के तीन सदस्यीय बोर्ड ने किया। डॉ. भगत ने कहा कि रविवार शाम को जब शव को अस्पताल लाया गया, तो बच्चे के शरीर में अकड़न का पता चला।

उन्होंने कहा कि आम तौर पर मौत के छह से आठ घंटे बाद शरीर में अकड़न आ जाती है और हो सकता है कि बच्चा बोरवेल के पाइप के पानी में डूब गया हो।

शव को अंतिम संस्कार के लिए बच्चे के परिवार को सौंप दिया गया है। होशियारपुर के पुलिस अधीक्षक (जांच) मुख्तियार राय ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान