लुधियाना, 17 फरवरी अमेरिका से निर्वासित किये गये भारतीयों के दूसरे जत्थे में शामिल 27 वर्षीय एक व्यक्ति को उसके खिलाफ दर्ज तीन मामलों में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यहां जमालपुर इलाके की ससराली कॉलोनी निवासी गुरविंदर सिंह को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
अधिकारियों ने बताया कि वह उन 116 अवैध प्रवासी भारतीयों में शामिल था, जिन्हें शनिवार देर रात अमृतसर हवाई अड्डे पर अमेरिकी विमान से लाया गया था।
सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) सुमित सूद ने बताया कि वह जमानत पर छूटा अपराधी है और उसके खिलाफ छीना-झपटी के दो मामलों सहित तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।
अधिकारी ने बताया कि फरीदकोट जिले में दर्ज तीसरे मामले में उसे भगोड़ा घोषित किया गया था।
उन्होंने बताया कि गुरविंदर पुलिस के पूर्व सिपाही का बेटा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY