विदेश की खबरें | हिंदू मंदिरों पर हमला करने वालों पर दंडात्मक कार्रवाई हो :पाक कार्यकर्ता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सीमा हैदर के भारत जाने से जुड़े घटनाक्रम को लेकर सिंध प्रांत में हिंदुओं को निशाना बनाये जाने पर एक प्रमुख पाकिस्तानी मानवाधिकार कार्यकर्ता ने आवाज उठाई है और सरकार से हिंदू मंदिरों पर हमला करने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

कराची, 17 जुलाई सीमा हैदर के भारत जाने से जुड़े घटनाक्रम को लेकर सिंध प्रांत में हिंदुओं को निशाना बनाये जाने पर एक प्रमुख पाकिस्तानी मानवाधिकार कार्यकर्ता ने आवाज उठाई है और सरकार से हिंदू मंदिरों पर हमला करने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है।

देश में अल्पसंख्यकों के मुद्दे उठाने वाले पाकिस्तान देरावर इत्तेहाद संगठन के प्रमुख शिव काछी ने कहा कि काशमोर के घौसपुर में रविवार को एक मंदिर पर हमला सिंध में पाकिस्तानी हिंदुओं की अग्निपरीक्षा की शुरुआत लगता है।

कुछ डकैतों ने रविवार को सिंध प्रांत के काशमोर इलाके में एक हिंदू मंदिर पर रॉकेट लांचर से हमला कर दिया था। इससे कुछ दिन पहले काशमोर और घोटकी इलाकों में डकैतों ने सीमा के भारतीय व्यक्ति से ‘प्रेम’ में भारत जाने से जुड़े घटनाक्रम के बदले में हिंदू पूजास्थलों और समुदाय के सदस्यों पर हमले की धमकी दी थी।

चार बच्चों की मां सीमा (30) एक हिंदू युवक के साथ रहने के लिए पिछले दिनों भारत पहुंच गयी थी। दोनों की दोस्ती 2019 में ऑनलाइन गेम पबजी पर खेलते हुए हुई थी।

उत्तर प्रदेश पुलिस के मुताबिक वह 22 साल के सचिन मीणा के साथ दिल्ली के पास ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा इलाके में रह रही है जहां सचिन किराने की दुकान चलाता है।

काछी ने कहा, ‘‘नदी घाटी वाले इलाकों में छिपकर रहने वाले डकैत रोजाना लाइव वीडियो जारी करके सीमा मामले का बदला लेने के लिए हिंदुओं को मारने, अगवा करने, उनके परिवार की महिलाओं का उत्पीड़न करने तथा उनके पूजास्थलों एव घरों पर हमले करने की धमकी दे रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सीमा ने जो किया गलत है, लेकिन इसका हिंदुओं से क्या लेनादेना है? वह मुस्लिम महिला है जिसने व्यक्तिगत फैसला किया। सिंध में हिंदुओं को निशाना क्यों बनाया जाना चाहिए?’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान