एजेंसी न्यूज

पुणे पुलिस ने कोरोना वायरस हॉटस्पॉट में प्रतिबंध सख्त किए

एक अधिकारी ने बताया कि हालांकि, निषेधाज्ञा से दूध केंद्रों को बाहर रखा गया है, जो इन क्षेत्रों में दो घंटे (सुबह 10 बजे से दोपहर के 12 बजे तक) के लिए खुले रहेंगे और दवा की दुकानें भी खुली रहेंगी।

पुणे पुलिस ने कोरोना वायरस हॉटस्पॉट में प्रतिबंध सख्त किए
जमात

पुणे, 30 अप्रैल पुणे में कोविड-19 के कुछ अति प्रभावित क्षेत्र (हॉटस्पॉट) में संक्रमण के मामलों की संख्या में बढ़ोतरी के मद्देनजर, पुलिस ने गुरुवार को इन क्षेत्रों में एक मई से तीन दिनों तक सभी किराने, सब्जी और फलों की दुकानों को बंद रखने के नए आदेश जारी किए।

एक अधिकारी ने बताया कि हालांकि, निषेधाज्ञा से दूध केंद्रों को बाहर रखा गया है, जो इन क्षेत्रों में दो घंटे (सुबह 10 बजे से दोपहर के 12 बजे तक) के लिए खुले रहेंगे और दवा की दुकानें भी खुली रहेंगी।

ये हॉटस्पॉट शहर के मध्य भाग में स्थित हैं, जो मुंबई के बाद महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित शहर है।

संयुक्त पुलिस आयुक्त, रवींद्र शिसेव ने कहा, ‘‘चूंकि इन क्षेत्रों से बड़ी संख्या में संक्रमण की सूचना मिली है, इसलिए किराने, सब्जियों और फलों की दुकानें इन जगहों पर 1 मई से 3 मई तक बंद रहेंगी।’’

हालांकि, इस अवधि के दौरान दुग्ध केंद्र सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक खुले रहेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘इस अवधि के दौरान सुबह 6 बजे से 10 बजे तक घर तक दूध की डिलीवरी की अनुमति है।’’

शिसेव ने कहा कि ये आदेश दवा दुकानों और आपातकालीन सेवाओं पर लागू नहीं होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2020 07:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).