एजेंसी न्यूज

पुणे नगर निगम हॉटस्पॉट में स्वाब नमूने एकत्र करने के लिए केंद्र बनाने पर कर रहा विचार

पुणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 1800 से अधिक मामले हैं, जिनमें से अधिकतर शहर क्षेत्र में हैं।

पुणे नगर निगम हॉटस्पॉट में स्वाब नमूने एकत्र करने के लिए केंद्र बनाने पर कर रहा विचार
जमात

पुणे, दो मई पुणे नगर निगम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शहर में कोरोना वायरस से अत्याधिक प्रभावित क्षेत्र (हॉटस्पॉट) में स्वाब एकत्र करने के लिए केंद्र बनाने पर विचार कर रहा है। आयुक्त शेखर गायकवाड ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 1800 से अधिक मामले हैं, जिनमें से अधिकतर शहर क्षेत्र में हैं।

गायकवाड और अन्य निगम अधिकारियों ने शनिवार सुबह संक्रमित क्षेत्रों में झुग्गी-बस्ती इलाकों का दौरा किया और स्थानीय लोगों से बातचीत की।

गायकवाड ने कहा, ‘‘बातचीत के दौरान कई लोगों ने मांग की कि स्वाब एकत्र करने के केंद्र उनके इलाकों में ही बनाए जाएं, इससे उनको आसानी होगी।''

उन्होंने कहा कि वर्तमान में संक्रमित के संपर्क में आए व्यक्ति को 15 किलोमीटर दूर खराड़ी के रक्षक नगर जाना पड़ता है और अगर वह संक्रमित नहीं पाए जाते हैं तो वे अगले दिन ही घर वापस आ पाते हैं।

गायकवाड ने कहा,‘‘ लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हम नमूने एकत्र करने के लिए उनके क्षेत्रों के आसपास केन्द्र बनाने पर विचार करेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2020 08:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).