खेल की खबरें | पुणे जागुआर्स ने यूटीटी में यू मुंबा टेटे को हराया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पीबीजी पुणे जागुआर्स ने अल्टीमेट टेबल टेनिस के छठे सत्र में शानदार शुरूआत करते हुए यू मुंबा टेटे को 9 . 6 से हराया ।
अहमदाबाद, एक जून पीबीजी पुणे जागुआर्स ने अल्टीमेट टेबल टेनिस के छठे सत्र में शानदार शुरूआत करते हुए यू मुंबा टेटे को 9 . 6 से हराया ।
दिन के पहले मैच में दुनिया के 71वें नंबर के खिलाड़ी फ्रांस के लिलियन बारडेट ने स्पेन के 39वीं रैंकिंग वाले अलवारो रोबल्स को 2-1 (11-1 11-4 8-11) से मात दी ।
दुनिया की 12वें नंबर की खिलाड़ी रोमानिया की बर्नाडेट जॉक्स ने मिस्र की दीपा मेशरफ को 2-1 (5-11 11-10 11-9) से हराया ।
भारत के अनिर्बान घोष और मेशरफ ने मिलकर मिश्रित युगल में भारत के आकाश पाल और रोमानिया की जॉक्स को 2-1 (7-11 11-7 11-10) से परास्त किया ।
घोष ने पुरूष उलट एकल में आकाश को 2-1 (11-6 10-11 11-16) से शिकस्त दी ।
चार मैचों के बाद अंक बराबर होने से मुंबा की स्वस्तिका घोष और पुणे की रीत रिष्या के बीच मैच निर्णायक हो गया जिसमें रीत ने 3-0 (11-9 11-10 11-6) से जीत दर्ज की ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 01, 2025 08:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

